जम्मू: आतंक के साए में वैष्णो देवी मंदिर, रेड अलर्ट जारी

कटरा। माता वैष्णो देवी मंदिर में आतंकी साए की मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात सेना की वर्दी में दो संदिग्धों को कटरा से सटे इलाके झज्जर कोटली में देखा गया था जिसके बाद से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों ने डोमेन मोड़ के पास सेना की वर्दी बदलकर सामान्य कपड़े पहने। उनमें से एक संदिग्ध ने अपनी वर्दी और जूते डोमेल में ही एक दुकान के पास फेंक दिए जबकि दूसरे संदिग्ध ने वर्दी और जूते बैग में रख लिए। अब वैष्णो देवी के दरवार में लीजिए Wi-Fi का आनंद, सुविधा शुरु

Terror alert at Vaishno Devi temple
हालांकि पुलिस उनके सेवा के जवाने होने से भी इंकार नहीं कर रही है लेकिन सीआरपीएफ और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। वैष्णो देवी भवन के एसडीएम ने इस बात की पुष्टि की है कि सूचना मिलने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि कश्मीर से जम्मू आए सैनिकों ने माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए वर्दी बदलकर सामान्य कपड़े पहने हों।

आपको बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों ने सेना के जवान और पुलिस कर्मियों के ड्यूटी पर न होने या छुट्टी पर होने के दौरान वर्दी में दर्शन करने के लिए पहले ही प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि वैष्णो देवी यात्रा पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। प्रतिदिन 40 से 42 हजार तीर्थयात्रियों मंदिर के दर्शन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+