तस्‍वीरें: टेरिटोरियल आर्मी ने मनाया 67वां स्‍थापना दिवस

नई दिल्‍ली। प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) ने 09 अक्टूबर, 2016 को अपना 67वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए नई दिल्ली के आर्मी परेड ग्राउंड में एक प्रभावशाली परेड का आयोजन किया गया। एक भव्य समारोह में सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने परेड का अवलोकन किया और राष्ट्र के प्रति अटूट सेवा के लिए प्रादेशिक सेना के जवानों को बधाई दी।

Territorial Army Celebrating 67th Raising Day

परेड के दौरान प्रादेशिक सेना ने अपनी क्षमताओं का एक प्रभावशाली प्रदर्शन प्रस्तुत किया। जिसकी कमान कर्नल कृष्णनंदुबारकर के पास थी एवं इसमें 10 मार्चिंग टुकड़ियां, 15 बैंड और रेलवे इंजीनियरों, तेल क्षेत्र एवं पारिस्थितिकी प्रादेशिक सेना इकाइयों की तीन झांकियां शामिल थी।

अपने रेजीमेंट के चमकदार पोशाकों से सुसज्जित प्रादेशिक सेना के जवानों ने अपने शानदार मानदंडों और उत्साह एवं हौसले की भावना के साथ सैन्य उत्कृष्टता के साथ सेना की धुन पर मार्च किया।

Territorial Army

पारिस्थितिकी कार्य बल, रेलवे इंजीनियरों, तेल क्षेत्रीय इकाईयों की झांकियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रेलवे एवं तेल उत्पादन तथा आपूर्ति जैसी सेवाओं के रखरखाव के क्षेत्र में राष्ट्र के प्रति विभागीय प्रादेशिक सेना इकाइयों के बहुमूल्य योगदान को प्रदर्शित किया।

Territorial Army Celebrating

परेड का अवलोकन सैन्य एवं विदेशों मित्र देशों के रक्षा सहचरियों समेत अन्य सिविल तथा सैन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। कई विख्यात हस्तियां नागरिक सेना में शामिल होने के लिए आगे आईं है और उन्होंने न केवल इसे संगठन की दृष्टि से समृद्ध बनाया है बल्कि उन्होंने देश के युवाओं के बीच इसकी छवि को और निखारने में भी बेशुमार योगदान दिया है। प्रादेशिक सेना एक बहुआयामी क्षमताओं वाली बल के रूप में विकसित हुई है।

Territorial Army Celebrating 67th

सेना प्रमुख ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रादेशिक सेना द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की सराहना की और सभी अधिकारियों एवं जवानों को एवं उनके परिवारों को एक गौरवपूर्ण भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+