सपा की अंदरूनी लड़ाई ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, वोट बैंक पर लग सकता है ग्रहण
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अंदर मचे घमासान ने बीजेपी की भी चिंता बढ़ा दी है। बीजेपी के रणनीतिकारों का मानना है कि सपा के कमजोर होने से बीजेपी को यूपी चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि मामला सपा बनाम बसपा हो जाएगा।

भगवा ब्रिगेड को लगता है कि समाजवादी पार्टी में अगर सब कुछ ठीक रहा तो यूपी चुनाव में सपा और बसपा के साथ उसका त्रिकोणीय मुकाबला होगा। लेकिन जिस तरह सपा में घमासान चल रहा है, उससे पार्टी के कमजोर होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
बसपा के एजेंडा से बीजेपी को होगा नुकसान
अगर सपा कमजोर हुई तो इसका फायदा बीजेपी को न मिलकर मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को होगा। इसके पीछे वजह यह है बसपा का एंटी-बीजेपी एजेंडा। अब तक बीजेपी को लग रहा था कि अगर सपा में सब कुछ ठीक रहा तो मुस्लिम वोट बैंक दोनों पार्टियों के बीच बंट जाएगा और इसका फायदा उसे मिलेगा।
कांग्रेस को दौड़ से बाहर मान रही है बीजेपी
यूपी चुनाव में बीजेपी कांग्रेस को दौड़ से बाहर मान रही है। यही वजह है कि पार्टी यूपी में अपनी असली टक्कर सपा से मानकर चल रही है। सपा-बसपा और बीजेपी के बीच वोट बंटने से भगवा दल को अपने पक्ष में चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है। लेकिन सपा में छिड़े अंदरूनी विवाद ने पार्टी के रणनीतिकारों की टेंशन बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications