वो 10 अजीब जगह, जो घूमने के लिए पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं

नई दिल्ली। दुनियाभर में पर्यटन का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। कई देशों की आर्थिक प्रगति का तो रास्ता ही पर्यटन क्षेत्र से होकर गुजरता है। तो वहीं सऊदी अरब जैसे कई देश अब पर्यटन के महत्व को समझ गए हैं, और दुनिया से अपने देश में घूमने का आग्रह कर रहे हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे अजीब 10 पर्यटन क्षेत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं।

weirdest places, tourist, world atractions

इनमें से कई तो ऐसे हैं, जिनकी तस्वीरें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। ये जगहें दिखने में बेहद अजीब हैं। लेकिन इनकी खासियत है कि ये पर्यटकों के लिए आज भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। ये जगहें घूमने के लिहाज से बाकी जगहों से काफी अलग हैं, और हर जगह अपनी खुद की अलग कहानी बयां करती है। तो चलिए जानते हैं घूमने के लिए मशहूर इन 10 अजीब जगहों के बारे में।

द कॉर्न पैलेस: अमेरिका

द कॉर्न पैलेस: अमेरिका

क्राउन पैलेस अमेरिका के दक्षिणी डकोटा में स्थित है। ये खेती के लिए मशहूर एक छोटा सा शहर है। यहां धूमधाम से कॉर्न (मक्के) का त्योहार मनाया जाता है। भुट्टे से सजे चित्रों को देखने के लिए यहां देशभर से हर साल 5 लाख लोग आते हैं। माना जाता है कि कॉर्न पैलेस साल 1892 में बनाया गया था। पैलेस के बाहर एक बड़े से कॉर्न की प्रमिता भी है, जिसमें भुट्टा हंसता हुआ दिख रहा है। इस पैलेस को बनाने के पीछे का उद्देश्य दुनिया को ये दिखाना था कि खेती के लिहाज से ये स्थान बेहद ही अच्छे वातावरण वाला है।

वांग साइन सुक हेल गार्डन: थाईलैंड

वांग साइन सुक हेल गार्डन: थाईलैंड

ट्रैवल ब्लॉगर कभी-कभी बैंकॉक के पास स्थित इस स्थान को "थाईलैंड हेल हॉरर पार्क" भी कहते हैं। इस स्थान के बगीचे में ग्राफिक प्रतिमाएं नरक की व्याख्या के दृश्य दर्शाती हैं। यहां दो प्रतिमाएं काफी बड़ी हैं और बाकी छोटी-छोटी भी कई प्रतिमाएं हैं। ये जगह दिखने में काफी डरावनी है लेकिन लोगों की पसंदीदा भी है।

कारहैंग: अमेरिका

कारहैंग: अमेरिका

कारहैंग को नेब्रास्का के सैंडहिल्स क्षेत्र में जिम रेइंडर्स द्वारा निर्मित किया गया है। इस स्थान पर दिखाई जा रही गाड़ियों को बनाने के लिए नई नहीं बल्कि अमेरिका की पुरानी गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया था। यहां कुछ गाड़ियां उल्टी तो कुछ उन उल्टी गाड़ियों पर खड़ी हुई दिखाई देती हैं।

इस्ला डे लास मुनेका: मैक्सिको

इस्ला डे लास मुनेका: मैक्सिको

मैक्सिको सिटी के पास, इस्ला डे लास मुनेकास (गुड़िया का द्वीप), खौफनाक और बेहद अजीब है। जहां गुड़िया पूरे इलाके में पेड़ों पर लटकी हुई दिखती हैं। ये जगह एक युवा लड़की की खोई हुई आत्मा को समर्पित की गई है। ये द्वीप सैकड़ों पुरानी, ​​विघटित गुड़ियाओं से आबाद है।

सीवर संग्रहालय: फ्रांस

सीवर संग्रहालय: फ्रांस

पेरिस में मुसी देस ऑउटआउट्स (सीवर संग्रहालय) राजधानी की सीवर प्रणाली के लिए समर्पित है। यहां आते ही उपन्यास "लेस मिसेबल्स" के प्रशंसकों को इन सुरंगों की नाटकीय कहानी याद आ जाती है। सीवर से संबंधित शायद ही ऐसा कोई संग्रहालय दुनिया के किसी और देश में हो। यही वजह है कि लोग यहां दूर-दूर से आते हैं।

साल्वेशन माउंटेन: अमेरिका

साल्वेशन माउंटेन: अमेरिका

ये जगह अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है। कला को समर्पित ये स्थान कैलिफोर्निया के उत्तर में एक पहाड़ी को कवर करता है, जो कि सल्टन सागर से ज्यादा दूर नहीं है। इसे एडोब, स्ट्रॉ और हजारों गैलन पेंट से बनाया गया है। यह स्थानीय निवासी लियोनार्ड नाइट द्वारा बनाया गया था और कई भित्ति चित्र क्षेत्रों में ईसाई कहावत और बाइबिल छंदों के साथ भी चित्रित किए गए हैं।

ग्नोम रिजर्व: इंग्लैंड

ग्नोम रिजर्व: इंग्लैंड

चार एकड़ का ग्नोम (बैने) रिजर्व उद्यान 2,000 से अधिक ग्नोम और मॉडल पिक्सी से भरा हुआ है। आगंतुकों को बौनों की लाल टोपी काफी पसंद आती हैं। बगीचे के कर्मचारी कहते हैं, 'आप बौनों को शर्मिंदा नहीं कर सकते हैं।' हालांकि घांस में बैठी बौनों की ये प्रतिमाएं बच्चों को काफी लुभाती हैं और स्नोवाइट की कहानी की यादों को ताजा कर देती हैं।

फ्रेंमोंट ट्रोल: अमेरिका

फ्रेंमोंट ट्रोल: अमेरिका

अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित ये जगह सिएटल के फ्रेमोंट के पड़ोस में स्थित अरोरा ब्रिज के नीचे सड़क के किनारे बनी हुई है। जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इसे साल 1990 में मूर्तिकार स्टीव जॉन्सन के नेतृत्व में एक टीम द्वारा बनाया गया था। स्टील रिबार, तार और कंक्रीट से बनी मूर्ति, एक वास्तविक वोक्सवैगन बीटल को दबाती हुई दिखती है। इसकी एक आंख ही दिखाई देती है।

कोलडेस्ट: रूस

कोलडेस्ट: रूस

रूस के ओइमयाकोन में स्थित इस जगह का नाम ओय्याकोन नदी के नाम पर पड़ा है। माना जाता है कि ये ग्रामीण जिला दुनिया में स्थायी रूप से सबसे ठंडा स्थान है। यहां 6 फरवरी, 1933 को यहां सबसे कम दर्ज तापमान -67.7 डिग्री सेल्सियस (-90 डिग्री फारेनहाइट) दर्ज किया गया था। सर्दियों का औसत तापमान -50 डिग्री सेल्सियस (-122 डिग्री फारेनहाइट) से नीचे रहता है।

हॉटेस्ट: इथियोपिया

हॉटेस्ट: इथियोपिया

आज के समय में एक भूतिया शहर, दल्लोल का पूर्ववर्ती खनन शहर पृथ्वी पर बसे हुए स्थानों में सर्वाधिक वार्षिक औसत तापमान - 34.6 डिग्री सेल्सियस (94.3 डिग्री फारेनहाइट) का रिकॉर्ड बना चुका है। भूमध्यरेखीय रूप से सक्रिय इस क्षेत्र को भूमध्य रेखा और इसके स्थान से निकटता के कारण, कभी भी गर्मी से राहत नहीं मिलती है।

कपिल शर्मा ने बॉलिवुड के इस सिंगर का उड़ाया मजाक, मिला करारा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+