भारत बंद के बारे में 10 खास बातें, जो आपको जाननी चाहिए

सोमवार को विपक्ष ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं नोटबंदी के विरोध में होने वाले इस प्रदर्शन से जुड़ी 10 बातें।

नई दिल्ली। काफी दिनों से नोटबंदी को लेकर संसद में हंगामे के बाद सोमवार को विपक्ष ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने नोटबंदी से पहले पूरी योजना नहीं बनाई, जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं नोटबंदी के विरोध में होने वाले इस प्रदर्शन से जुड़ी 10 बातें।

demonetisation

1- कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बंद के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन देशभर में विरोध प्रदर्शन करने के पक्ष में हैं। कांग्रेस इसे 'जन आक्रोश दिवस' के रूप में मनाने जा रही है।

2- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में दोपहर 1 बजे मार्च निकालेंगी, जिसमें करीब 1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी दिल्ली के सेंट्रल पार्क में विरोध प्रदर्शन करेगी।

3- वाम नेता विमान बोस ने कहा है कि बंगाल में बंद उचित है, क्योंकि लोगों को नोटबंदी की वजह से बहुत सी परेशानी हो रही है और विरोध जताने के लिए यह जरूरी था।

4- बिहार के मुख्यंत्री नीतीश कुमार ने नोटबंदी का समर्थन किया है, इसलिए उनकी पार्टी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होगी। नीतीश का मानना है कि नोटबंदी से कालेधन के खिलाफ लड़ने में मदद मिलेगी।

5- भारत बंद पर अपनी बात कहते हुए रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार और कालाधन बंद करने में लगे हैं वहीं कुछ लोग भारत बंद करने में लगे हैं।

6- वहीं दूसरी ओर, रविवार कांग्रेस ने यह बात साफ कर दी है कि उन्होंने सोमवार को भारत बंद का आह्वान नहीं किया है, लेकिन नोटबंदी को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

7- केन्द्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि कांग्रेस का गुस्सा सच्चा नहीं है, क्योंकि नोटबंदी पर उनके गुस्सा होने का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस लोगों के नब्ज से कट गई है और वह ऐसे झूठे प्रदर्शन की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

8- केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा देश एकजुट है और नोटबंदी पर हमारे साथ है। महज कुछ ही दल हैं, जिन्होंने भारत बंद का समर्थन किया है।

9- पिछले हफ्ते विपक्ष ने संसद में पीएम मोदी के बयान की मांग करते हुए कार्रवाई स्थगित करवा दी थी। लोकसभा में विपक्ष ने बहस के साथ-साथ वोटिंग की भी मांग रखी थी, लेकिन सरकार ने सारी मांगें ठुकरा दी थीं।

10- पीएम मोदी ने 8 नवंबर की रात को नोटबंदी की घोषणा की थी, तभी से पूरा देश कैश की परेशानी से जूझ रहा है। वहीं बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+