जानिए, साहित्य के नोबेल विजेता बॉब डिलन की जिंदगी की 10 रोचक बातें

2016 के साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर बॉब डिलन को मिला। बॉब डिलन बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वे गायक, गीतकार, कलाकार, कवि और लेखक हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में 10 रोचक बातें।

bob dylan
  • पांच दशकों यानि लगभग 50 सालों तक अमेरिका में लोकप्रिय संगीत और संस्कृति पर बॉब डिलन छाए रहे।
  • बॉब डिलन के अधिकांश फेमस सॉन्ग्स 1960 के दशक में रचे गए। उस समय अमेरिकी समाज की अशांति को उन्होंने गीतों में पिरोया और अपनी पीढ़ी की आवाज बने।
  • उनके शुरुआती गाने 'ब्लोइंग इन द विंड' और 'द टाइम्स दे आर ए चेंजिंग' उस समय अमेरिकन सिविल राइट्स और एंटी वार मूवमेंट्स के एंथम बन गए।
  • बॉब डिलन के गानों ने अमेरिकन लोक संगीत में बदलाव लाए। उस समय के पॉपुलर म्यूजिक के रेंज को भी बॉब डिलन के एक सॉन्ग 'लाइक ए रोलिंग स्टोन' ने चेंज किया। उनके 1960 के दशक के गाने चार्ट में टॉप पर रहे।
  • 50 साल से ज्यादा फैले उनके संगीत करियर में उन्होंने हर तरह के म्यूजिक पर काम किया, चाहे वह फोक हो या ब्लूज या रॉक एन रोल। उन्होंने इंग्लिश, आइरिश और स्कॉटिश फोक म्यूजिक के साथ-साथ जैज संगीत में भी हाथ आजमाया।
  • बॉब डिलन गिटार, कीबोर्ड और हार्मोनिका के साथ परफॉर्म करते हैं। हालांकि सिंगर और परफॉर्मर के तौर पर उनका करियर चलता रहा लेकिन सॉन्ग राइटर के रूप में उनका योगदान ज्यादा बड़ा माना जाता है। उनको 2016 का साहित्य का नोबेल इसी उपलब्धि की वजह से मिला।
  • 1994 के बाद से अब तक बॉब डिलन ड्रॉइंग्स और पेंटिंग्स की छह किताबें पब्लिश करवा चुके हैं और उनके कामों को बड़े आर्ट गैलरीज में प्रदर्शित किया गया है।
  • संगीतकार के तौर पर डिलन के अब तक 10 करोड़ से ज्यादा रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं और वे ऑल टाइम बेस्ट सेलिंग आर्टिस्ट बन चुके हैं। संगीत के प्रतिष्ठित अवार्ड्स ग्रैमी, गोल्डेन ग्लोब और एक एकेडमी अवार्ड वे जीत चुके हैं।
  • असाधारण काव्य प्रतिभा, अमेरिकी संस्कृति और लोकप्रिय संगीत पर उनके प्रभाव के लिए 2008 में पुलित्जर प्राइज से बॉब डिलन को नवाजा गया।
  • जब बॉब दसवीं क्लास में थे उनके बैंड को हाई स्कूल टैलेंट शो के ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+