मंदिर की दानपेटियां हुईं सील ताकि कोई ना डाल सके ब्लैक मनी
कालेधन पर लगाम लगाने के मकसद से मराठवाड़ा के 8 जिलों के मंदिरों में दानपेटी सील कर दी गई।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोटों को कागज के टुकड़े में बदल देने के ऐलान के बाद से लोग परेशान हैं। बैंकों में 500, 1000 के नोट बदलने और ATM से 2000 रुपए निकालने के लिए लंबी लाइने लगी हुई हैं। वहीं कुछ लोग अपने ब्लैक मनी को खपाने में लग गए हैं।

इसी बीच महाराष्ट्र में मंदिरों की दानपेटियों सील कर दी गई हैं। कालेधन पर लगाम लगाने के मकसद से मराठवाड़ा के 8 जिलों के मंदिरों में दानपेटी सील कर दी गई। ये दानपेटियां 30 नवंबर तक सील रहेंगी। टीवी रिपोर्ट्स की मानें तो जो लोग छापेमारी से डर गए हैं वो अपना काला पैसा मंदिर की दानपेटियों में डाल दे रहे हैं।
कल हुई थी छापेमारी
आयकर विभाग ने गुरुवार को मुंबई के कई स्थानों पर छापेमारी की। दिलचस्प तथ्य यह है कि यह छापेमारी शाम के समय की गई। कर अधिकारी चाहते थे कि भुगतान काउंटरों पर कुछ नकदी एकत्रित हो जाए, तो उनकी कार्रवाई प्रभावी साबित हो सके।
कई जगह जला दिए गये नोट
नोटों को ठिकाने लगाने के लिए कुछ लोगों ने उसे जला दिया। बरेली में नोटों के जलते हुए ढेर को रास्ते से जा रहे एक आदमी ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि 500 और 1000 के नोटों की कतरनों में आग लगी है। उन कतरनों को कब्जे में लेकर पुलिस और आरबीआई की टीम नोटों की जांच में लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications