उत्तर भारत के 5 राज्यों में तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा, कई जगहों पारा जीरो के नीचे

Recommended Video

    Weather Report: Delhi, UP, Himachal समेत इन States में Cold को लेकर Red Alert | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी, सद हवाओं और घने कोहरे के कारण देश की राजधानी समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सोमवार को कड़ाके की सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिल्ली में 1901 के बाद सोमवार, सबसे सर्द दिन रहा। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक कम है।

     राजस्थान के जयपुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

    राजस्थान के जयपुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

    मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जयपुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तो दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 1901 के बाद अब तक के सबसे निचले स्तर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सोमवार को भीषण कोहरे और धुंध की गहरी परत के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उत्तरी राज्यों में कश्मीर के श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री कम दर्ज किया गया जबकि जम्मू में रविवार को पिछले एक दशक में रात का सबसे कम तापमान (2.4 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।

    आज दिसंबर महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया

    आज दिसंबर महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया

    रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आज तापमान साल के इस दिन रहने वाले सामान्य तापमान का भी आधा है। उन्होंने कहा, 'आज दिसंबर महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। विभाग ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में इस साल दिसंबर 1901 के बाद सबसे सर्द महीना और सोमवार सबसे सर्द दिन रहा। दिल्ली में सफदरजंग क्षेत्र दिन का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले दो जनवरी 2013 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था, यह 1951 के बाद सबसे कम था।

    राजस्थान के पांच शहरों में पारा शून्य से नीचे

    राजस्थान के पांच शहरों में पारा शून्य से नीचे

    राजस्थान के पांच शहरों में पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। ठंड को देखते हुए छह राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सर्दी की वजह से झरना जम गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा, जो दिल्ली के औसत 2.4 डिग्री से काफी ज्यादा है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, असम और मेघालय में घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं। उधर भारतीय मौसम विभाग बताया कि, भुवनेश्वर ने जानकारी दी कि ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति जारी रहेगी और 1 व 2 जनवरी को ओडिशा के कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+