दिल्ली-एनसीआर में 39 डिग्री पहुंचा पारा, आज आ सकती है आंधी

नई दिल्ली। मार्च के मध्य से ही गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में शुक्रवार का दिन दिल्ली एनसीआर के लिए सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक यानी 39.3 डिग्री पर पहुंच गया। कई जगह भी चली। बीते साल 30 मार्च को 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

Temperature reached 39 degree in delhi ncr, chances of storm

इससे कुल 20 सालों का रिकॉर्ड टूटा था। वहीं दिल्ली के पालम केंद्र में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 6-9 अप्रैल के बीच मौसम के बिगड़ने की संभावना है। हिमालय में बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तरी भारत के कई हिस्सों में यह आंधी रहेगी। संभावना है कि 6 अप्रैल को 40-50 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं 8 अप्रैल को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलेंगी। इस बीच अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री कम होकर 37-38 डिग्री रहेगा।10 और 11 अप्रैल को तापमान 39 डिग्री पहुंचेगा। गौरतलब है कि इस बार ठंड ने भी बीते कई सालों के रिकार्ड तोड़े हैं। दिल्ली में हद से ज्यादा ओलावृष्टि देख लोग चौंक गए थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, परेशान करेगी धूल भरी आंधी, हो सकती है तेज बारिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+