शूटिंग से वापस लौट रही दो टीवी अभिनेत्रियों की कार हादसे में मौत

नई दिल्ली। तेलुगु टेलिविजन की दो एक्ट्रेस अनुषा और भार्गवी की बुधवार को विकाराबाद जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों सीरियल की शूटिंग पूरी कर वापस लौट रही थी लेकिन रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दोनों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भार्गवी (20) और अनुषा रेड्डी (21) एक धारावाहिक की शूटिंग पूरी करके हैदारबाद से लौट रही थीं।

Telugu TV actresses Bhargavi and Anusha Reddy die in road accident

लेकिन बीच में ही इनका एक्सिडेंट हो गया। इस घटना में कार चालक और साथ में यात्रा कर रहे एख अन्य व्यक्ति विनय कुमार घायल बताया जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि कार चालक ने विपरित दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर बचाने की कोशिश की जिसके बाद गाड़ी पेड़ से टकरा गई। भार्गवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनुषा रेड्डी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि घायलकों को हैदराबाद के सरकारी उस्मानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भार्गवी लोकप्रिय सीरियल 'मुत्याला मुग्गू' में अभिनय कर रही थीं। जबकि 21 साल की अनुषा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही थीं। अनुषा रेड्डी तेलंगाना के जयशंकर भुपालापल्ली से हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस हादसे में शामिल ट्रक के ड्राइवर पकड़ाया है या नहीं।

यह भी पढ़ें- रातभर अनजान लोगों से चैटिंग करने वालों के होश उड़ा देगी युवक-महिला की यह स्टोरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+