TDP-BJP के गठबंधन पर फैसला थोड़ी देर में, सांसद बोले- हम भाजपा के बजट से खुश नहीं
अमरावती। भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों शिवसेना ने खुद को NDA से अलग करने का निर्णय लिया। संभावना है कि अब इसी राह पर आंध्र प्रदेश में सत्तारुढ़ दल तेलगु देशम पार्टी भी चलेगी। आज आंध्र प्रदेश स्थित अमरावती में TDP की संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित की गई है। इसमें खुद राज्य के सीएम और TDP के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के भाजपा नेताओं की ओर से सरकार के खिलाफ बयानबाजी और 1 फरवरी को पेश किए गए बजट में आंध्र प्रदेश को 'उचित' स्थान ना दिए जाने के चलते TDP नाराज है।

पार्टी के नेता के. राममोहन राव से जब टीडीपी-बीजेपी गठबंधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि , 'हम बजट के बारे में चर्चा कर रहे हैं, राजनीतिक गठबंधन अलग है और राज्य का विकास अलग है।' वहीं टीडीपी सांसद पी. रविंद्र बाबू ने कहा कि 'जो भी मुख्यमंत्री तय करते हैं हम उनके साथ रहेंगे, लेकिन हम भाजपा के बजट से खुश नहीं हैं, प्रदेश को आवंटित बजट से खुश नहीं हैं।' TDP-BJP गठबंधन पर बाबू ने कहा कि 'यह देखेंगे, मुख्यमंत्री जो तय करेंगे, हम उसके साथ हैं।'
टीडीपी सांसद केसीनीनी श्रीनिवास ने कहा कि 'मुख्यमंत्री और पार्टी के सांसदों के बीच विस्तृत चर्चा होगी। हम लोगों के राज्य और कल्याण के विकास में अधिक रुचि रखते हैं और जो भी राज्य पुनर्गठन अधिनियम का वादा पूरा किया जाना चाहिए। राज्य के लिए जो कुछ भी अच्छा है, हम इसे करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications