जनता को बताओ अच्छे दिन आ रहे हैं- नरेंद्र मोदी

संसदीय क्षेत्र के लोगों के मिलें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समझा रहे हैं कि राजग सरकार के सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में जा जाकर लोगों से मिलें। और उनको बताएं कि अच्छे दिन लाने की दिशा किस तरह भाजपा काम कर रही है। उन्हें बताएं कि किस तरह सरकार अच्छे दिनों के लिए कदम उठा रही है। उन्हें बताएं कि अच्छे दिन आने पर उन्हें क्या-क्या फायदे मिल सकेंगे।
दस अगस्त से काम शुरू
नरेंद्र मोदी की केैबिनेट अच्छे दिन लाने के विशेष प्रस्ताव पर दस अगस्त से काम शुरू कर रही है। कैबिनेट सचिव अजित सेठ ने सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों को बजट प्रस्तावों पर 10 अगस्त से काम शुरू करने के लिए कहा है। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जब 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले से देश को संबोधित करें तो उनके पास कहने के लिए अच्छी बातें हों।












Click it and Unblock the Notifications