एक्टर सिद्धार्थ की BMW कार का हुआ एक्सीडेंट, गाड़ी के उड़े परखच्चे
मुंबई। फेमस टीवी ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की की बीएमडब्लू कार शनिवार शाम अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रही गाड़ियों से टकराई। घटना मुंबई के ओशविरा इलाके में हुई। इस हादसे में एक्टर को भी मामलू चोट आयी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला नशे में कार चला रहे थे। खबर है कि उनकी गाड़ी ने 3 गाड़ियों को टक्कर मारी। इसमें अन्य वाहन चालक घायल हुए हैं। सभी घायलों को को गोरेगांव स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में ले जाया गया है।

सिद्धार्थ शुक्ला की BMW कार शनिवार शाम करीब 6 बजे श्रीजी होटल के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान वह इनोवा कार से भिड़ गई। इस एक्सीडेंट में छह से सात लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के वक्त सिद्धार्थ की कार की स्पीड काफी तेज थी। इसमें सिद्धार्थ की कार सहित तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कार डिवाइडर से जा टकरायी। घटना के बाद एक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है।
सिद्धार्थ फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में अंगद के रोल में नजर आ चुके हैं। सिद्धार्थ दिल से दिल तक, लव यू जिंदगी, आहट, जाने पहचाने से ये अजनबी जैसे टीवी शो में भी कर चुके हैं। वे रियलिटी शोज का भी जाना माना चेहरा हैं। वे बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, इंडियाज गॉट टैलेंट, कॉमेडी क्लासेस, सावधान इंडिया आदि में नजर आए हैं। सिद्धार्थ पर पिछले साल टीवी सीरियल दिल से दिल तक के सेट पर बुरे बर्ताव का आरोप लगा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ ने सेट पर शो की को-एक्ट्रेस जैसमिन भसीन के साथ कथित तौर पर न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि उनके कैरेक्टर पर भी भद्दी टिप्पणियां की थीं। सिद्धार्थ के इस बर्ताव के चलते उनकी शो से छुट्टी हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications