महिला ज्योतिषी ने टीवी एक्टर पर लगाया आरोप, 'नारियल पानी पिलाकर मेरे साथ किया रेप'

नई दिल्ली। टेलीविजन अभिनेता करण ओबेरॉय को बलात्कार के एक मामले में सोमवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोकप्रिय हिंदी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में राघव की भूमिका निभाने वाले करण ओबेरॉय पर एक महिला ज्योतिषी ने बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशनन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और जबरन वसूली की धारी 384 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

 गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने क्या कहा?

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने क्या कहा?

इस संबंध में ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक शैलेश पासलवार ने कहा कि हमने महिला की ओर से मामला दर्ज कराए जाने के बाद अभिनेता को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इस समय वह पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस अधिकारियों ने महिला की शिकायत के आधार पर बाताया है कि ओबेरॉय ने न केवल महिला के साथ बलात्कार किया बल्कि पीड़िता को वीडियो जारी करने की धमकी भी दी और कहा कि अगर उसने पैसों का भुगतान नहीं किया तो वह उसका वीडियो जारी कर देगा।

विज्ञापनों में भी दिखाई दे चुके हैं ओबेरॉय

विज्ञापनों में भी दिखाई दे चुके हैं ओबेरॉय

बता दें कि टेलीविजन अभिनेता के साथ-साथ विज्ञापनों में भी ओबेरॉय आ चुके हैं। इसके अलावा वो एक गायक भी हैं। वह बैंड ऑफ बॉयज नामक एक पॉप बैंड का हिस्सा भी थे। इस बैंड के सदस्यों में सुधांशु पांडे, शेरिन वर्गीज, सिद्धार्थ हल्दीपुर और चैतन्य भोसले शामिल हैं। इस बैंड का गठन 2001 में किया गया था। वह आखिरी बार अमेजन वीडियो के वेब सीरीज इनसाइड एज में देखा गया था। फिलहाल पुलिस ओबेरॉय से पूछताछ भी कर रही है।

नारियल का पानी पिलाकर किया रेप

नारियल का पानी पिलाकर किया रेप

एफआईआर में महिला ने कहा है कि अक्टूबर 2016 में एक डेटिंग एप्लिकेशन के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और दोनों के बीच में मुलाकात भी हुई। पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपी ने उन्हें अपने फ्लैट में बुलाया, यहां आरोपी ने उनसे शादी का वादा किया। इस दौरान आरोपी ने उन्हें कथित तौर पर नारियल पानी पिलाया और कुछ देर बाद ही उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद मौकापाकर किरण ने उसका रेप किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वो वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और जबरन उगाही की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+