टीवी एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड को पीट-पीटकर मार डाल, कर रहा था ये मांग

चेन्नई। तमिलनाडु के चेन्नई में हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 42 साल की टीवी एक्ट्रेस ने अपने पूर्व प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की है। कोलाथुर में 42 वर्षीय ऐक्ट्रेस एस देवी ने अपनी बहन के घर पर अपने पूर्व प्रेमी के सिर पर हथौड़े से वार करके उसकी जान ले ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एस देवी ने यह कदम तब उठाया, जब उनके पूर्व बॉयफ्रेंड ने पुराने रिलेशनशिप जारी रखने को कहा।

पूर्व प्रेमी कर रहा था परेशान

पूर्व प्रेमी कर रहा था परेशान

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की र‍िपोर्ट के अनुसार 8 साल पहले मदुरई के रहने वाले रवि की दोस्‍ती देवी से हुई थी, जो टीवी सीरियल्‍स में छोटे-मोटे किरदार करती थीं। दो साल पहले देवी के पति को इस अफेयर के बारे में पता चल गया। पति शंकर ने अपनी पत्नी देवी को इस रिलेशनशिप से बाहर आने को मना लिया। रविवार को रात के 1:30 बजे रवि देवी की बहन लक्ष्मी के घर पहुंचा और कहने लगा कि देवी उसके साथ आ जाए।

घर पहुंच कर रहा था ये मांग

घर पहुंच कर रहा था ये मांग

परिवार ने देवी को एक सिलाई मशीन खरीदकर दी और देवी ने एक्टिंग के साथ ही अपना टेलरिंग का काम भी शुरू कर दिया। वहीं देवी का पति एक फर्नीचर शॉप चलाता है। पुलिस बताया क‍ि एस. देवी ने यह कदम इसलिए उठाया, क्‍योंकि उनका पूर्व प्रेमी उनसे एक बार फिर इस रिश्‍ते को शुरू करने की जिद कर रहा था। रविवार को रवि देवी की बहन लक्ष्‍मी के घर पहुंच गया और लक्ष्‍मी से उन दोनों को फिर से मिलाने की जिद करने लगा। लक्ष्‍मी ने देवी को फोन किया, जिसके बाद देवी और उसका पति वहां पहुंच गए।

पुलिस स्टेशन जाकर खुद कबूल किया जुर्म

पुलिस स्टेशन जाकर खुद कबूल किया जुर्म

पुलिस के मुताबिक, रवि की मांग से परेशान होकर देवी ने उसके सिर पर हथौड़ से वार कर दिया। रवि के सिर पर चोट लगने के बाद वह वहीं गिर पड़ा। जिसके बाद देवी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तुरंत पुलिस की टीम लक्ष्मी के घर पहुंची और रवि को अस्पताल ले गई लेकिन तब तक रवि की मौत हो चुकी थी। हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+