Telecom Bill 2023 लोक सभा में पारित, क्या है इसकी विशेषताएं, मोबाइल यूजर्स को क्या मिलेगा लाभ, जानें सबकुछ

Telecom Bill 2023 Passed: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान लोकसभा में आज दूरसंचार विधेयक 2023 पारित हो गया है। इस विधेयक को काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस विधेयक को पास कराया। दूरसंचार विधेयक 2023 को बड़े सुधार के रूप में पेश किया गया है।

इस बिल के पास होने से मोबाइल यूजर्स पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इसकी क्या विशेषताएं हैं? नेशनल सिक्योरिटी और ओटीटी ऐप्स के लिए इसका क्या मतलब है? इन सभी सवालों का जवाब आपको बता रहे हैं।

Telecom Bill 2023 लोक सभा में पारित, क्या है इसकी विशेषताएं

खास बात है कि विधेयक में महत्वपूर्ण मोबाइल नेटवर्क को साइबर हमलों और अन्य अवैध घुसपैठ से बचाने के लिए एक मजबूत सुरक्षा तंत्र बनाने का भी प्रावधान है। जानें टेलीकॉम बिल 2023 की प्रमुख विशेषताएं...

1. व्हाट्सएप, सिग्नल और टेलीग्राम जैसे ओटीटी प्लेयर टेलीकॉम के दायरे से बाहर हैं। इसका मतलब यह है कि टेलीकॉम बिल ओटीटी ऐप्स को विनियमित नहीं करता है।

2. कुछ संदेशों के लिए यूजर्स की पूर्व अनुमति आवश्यक
कुछ संदेशों के लिए यूजर्स की पूर्व अनुमति आवश्यक है। संदेशों के निर्दिष्ट वर्ग के लिए उपयोगकर्ताओं की पूर्व सहमति आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल और जुर्माने लगाया जा सकता है।

3. नया विवाद समाधान तंत्र स्थापित
विवाद को निपटाने के लिए समाधान तंत्र स्थापित किया जाएगा। एक या अधिक ऑनलाइन विवाद समाधान तंत्र स्थापित किए जा सकते हैं।

4. दूरसंचार अवसंरचना स्थापित करने पर जुर्माना
प्राधिकरण के बिना दूरसंचार इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। विधेयक में प्राधिकरण के बिना दूरसंचार इंफ्रास्ट्रक्टर की स्थापना, गैरकानूनी तरीके से संदेशों को रोकना या दूरसंचार नेटवर्क तक अनाधिकृत पहुंच जैसे कार्यों के लिए दंड और सजा का प्रावधान है।

5. केंद्र सरकार ही बंद कर सकती है इंटरनेट
सिर्फ केंद्र सरकार ही इंटरनेट बंद कर सकती है। इंटरनेट शटडाउन को केवल केंद्र द्वारा अधिकृत किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- World Telecommunication Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व दूरसंचार दिवस, क्या है इसका इतिहास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+