'वंशवाद और अंधविश्वास की राजनीति से करनी होगी तेलंगाना की रक्षा', सीएम KCR पर प्रधानमंत्री मोदी का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K. Chandrashekar Rao) की वंशवाद की राजनीति को बढ़ाव देने पर जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आएगी। भाजपा का लक्ष्य दक्षिणी राज्य को तकनीकी केंद्र में बदलना है। पीएम ने कहा कि हमें अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले लोगों से तेलंगाना की रक्षा करनी है।

Recommended Video

    Telangana Visit के दौरान PM Narendra Modi ने TRS चीफ और CM KCR को घेरा | वनइंडिया हिंदी
    PM Modi In Telangana

    हैदराबाद में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने वंशवादी राजनीति केसीआर सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य दक्षिणी राज्य को तकनीकी केंद्र में बदलना है। भाजपा तेलंगाना की सत्ता में आएगी। पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपने भाषण में प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 'मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को तेलंगाना की धरती से बधाई देता हूं। किसी ने उनसे कहा था कि उन्हें उत्तर प्रदेश में एक जगह नहीं जाना चाहिए, लेकिन योगी जी ने कहा कि वे विज्ञान में विश्वास करते हैं। वो नहीं माने और वहां गए। आज वह फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं।'

    पीएम मोदी ने कहा कि हमें अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले लोगों से तेलंगाना की रक्षा करनी है और वंशवाद की राजनीत को समाप्त करना है। दरअसल पीएम मोदी पीएम मोदी तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर निशाना साध रहे थे। तेलंगाना के सीएम पर पहले भी अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं। गुरुवार को पीएम मोदी हैदराबाद पहुंचे वहीं सीएम केसीआर बेंगलुरु पहुंचे हैं। जहां उन्होंने पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा से मुलाकात की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+