Telangana News: तेलंगाना बनेगा सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज वाला राज्य, जानिए क्या है प्लान

तेलंगाना में सीएम केसीआर के नेतृत्व वाली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाए हैं। आगामी शैक्षणिक वर्ष (2024-25) में राज्य में कई मेडिकल का कालेज खोले जाने का दावा किया जा किया है। एक बयान में एनएमसी ने कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MOHFW) ने राज्य में 10 लाख आबादी के आधार 100 एमबीबीएस सीटों के अनुपात के प्रावधानों की फिर से जांच करने का आग्रह किया था। जिसके बाद अब अगले साल से अंडर ग्रेजुएट के मौजूदा पाठ्यक्रमों, मूल्यांकन और रेटिंग लागू की जाएगी।

दरअसल, तेलंगाना की 3.8 करोड़ की आबादी को बेहतर शिक्षा को लेकर सीएम केसीआर की सरकार ने कई बड़े दावे किए। मेडिकल के क्षेत्र में उच्च शिक्षा को लेकर केसीआर सरकार ने कहा कि 10 लाख आबादी के लिए 100 एमबीबीएस सीटों के फॉर्मूले के आधार पर, तेलंगाना में केवल 3,800 एमबीबीएस सीटें होनी चाहिए जबकि वर्तमान में 8,540 एमबीबीएस सीटें हैं। वहीं अब राज्य ने पहले ही नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने और 2024-25 में 800 और एमबीबीएस सीटें जोड़ने की योजना शुरू कर दी है।

NMC over medical colleges in medical colleges

तेलंगाना में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को लेकर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग कहा, "अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड, नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा एक निर्णय लिया गया है कि नए मेडिकल संस्थानों की स्थापना, नए मेडिकल पाठ्यक्रमों की शुरुआत, सीटों की वृद्धि के तहत अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए दिशानिर्देशों के अध्याय -1 के तहत 'उद्देश्य' खंड मौजूदा पाठ्यक्रम और मूल्यांकन और रेटिंग विनियम, 2023' शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से लागू किए जाएंगे।'

इससे पहले सितंबर महीने में सीएम केसीआर ने तेलंगाना में 34 सरकारी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी थी। एक ही दिन में 9 मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत साथ राज्य में चिकित्सा विश्वविद्यालयों की कुल संख्या 26 पहुंच चुकी है। वहीं अगले वर्ष तक कुछ आठ और नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने की तैयारी है। इसके लिए निर्माण कार्य अंतिम दौर में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+