Telangana Weather Updates: OMG साउथ में भी पड़ने लग गई सर्दी, हैदराबाद में भीषण शीत लहर, लोग परेशान
Hyderabad Weather Updates: जहां उत्तर भारत सर्दी से परेशान है तो वहीं इस बार दक्षिण भारत में भी मौसम सर्द हुआ है। आपको जानकर हैरत होगी कि हैदराबाद में तो इस वक्त भीषण शीतलहर चल रही है, जिससे लोग काफी परेशान है।
मालूम हो कि जैनद और भीमपुर में इस रविवार को 6.3 डिग्री सेल्सियस का चौंकाने वाला न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। संगारेड्डी जिले में, बीएचईएल के बाहरी इलाकों में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि हैदराबाद विश्वविद्यालय और रंगारेड्डी जिले में सेरिलिंगमपल्ली में 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।

मौसम का ये उलटफेर निश्चित रूप से काफी चौंकाने वाला है। अकबर-भूमपल्ली में तापमान गिरकर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस से 8.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। फिलहाल मौसम विभाग ने हैदरबाद में अगले दो दिनों के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी किया हुआ है और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए भी बोला है।
अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन शीतलहर चली और पिछले 24 घंटों में पारे में भारी गिरावट देखी गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।
आने वाले दिनों में मौसम में और तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी
आईएमडी का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में और तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अब शीत लहर भी लोगों को तंग करेगी और हवा की गति करीब 5 किमी/घंटा से कम रहने की आशंका है और मंगलवार तक भी मौसम का यही हाल रहेगा।
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड
पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। हिमाचल और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में अब तेजी से तापमान गिर रहा है और बर्फबारी की वजह से कई स्थानों पर तापमान माइनस पर पहुंच गया है इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने यहां पर भी अलर्ट जारी किया है।
यूपी, बिहार में भी सर्दी का सितम शुरू हो गया है
दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार में भी सर्दी का सितम शुरू हो गया है और यहां पर भी पारे में गिरावट जारी है। यूपी के कुछ इलाकों में कोहरे ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आईएमडी ने इन राज्यों में भी कोल्ड वेव और कोहरे का अलर्ट दारी करके लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications