Telangana Weather: ठंड से परेशान हैदराबाद, कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी, जानिए IMD का अपडेट
Telangana Weather Updates: सर्दी की मार ने इस बार दक्षिण को भी अपनी चपेट में ले लिया है। तेलंगाना भी कोल्डवेव की गिरफ्त में है। हैदराबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में इस वक्त शीतलहर चल रही है, जिसने आम जनमानस को हैरान-परेशान कर दिया है।
Recommended Video
इस वक्त हैदराबाद और आस-पास के इलाकों में तापमान में काफी गिरावट आई है, आदिलाबाद में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तो वहीं हैदराबाद के पास पटनचेरु (6.4), हैदराबाद में राजेंद्रनगर (8.5) और मेडक (9) का स्थान रहा। आमतौर पर दक्षिण भारत में मौसम का ये रूप देखने को नहीं मिलता है इसलिए हैदराबाद के सर्द मौसम ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है।
'मौसम में कोई सुधार देखने को नहीं मिलेगा'
मौसम वभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अभी ये ही हाल रहने वाला है और मौसम में कोई सुधार देखने को नहीं मिलेगा।
ओडिशा और दिल्ली भी शीतलहर की चपेट में
तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, तेलंगाना, ओडिशा और दिल्ली भी शीतलहर की चपेट में है। कश्मीर-हिमाचल में तो पारा माइनस के नीचे चल रहा है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में में तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी
तो वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब होकर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है। इसके कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण 4 को फिर से लागू किया गया है, जिसमें निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध और गैर-आवश्यक सामान ले जाने वाले प्रदूषणकारी ट्रकों पर प्रतिबंध शामिल हैं। स्कूलों को हाइब्रिड मोड में चलाने की सलाह दी गई है। हालाँकि, यह दसवीं और बारहवीं कक्षाओं पर लागू नहीं होता है।
कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही हैं
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का यही हाल रहेगा। राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सीकर जिले के फतेहपुर में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
राज्य के कई इलाकों में शीतलहर चल रही है। ओडिशा में 15 जगहों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिसमें सिमिलिपाल नेशनल पार्क सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा।












Click it and Unblock the Notifications