हैदराबाद में कचेगुडा रेलवे स्टेशन पर आपस में टकराईं दो ट्रेनें, कई यात्री घायल
Recommended Video
हैदराबाद। तेलंगाना में सोमवार को दो ट्रेनों के आपस में टकराने से बड़ा हादसा हो गया। ये हादसा कचेगुडा रेलवे स्टेशन पर हुआ जब दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। ट्रेनों की टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन कई लोगों को गंभीर चोट आई है। वहींं, हादसे के बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए हैं।

दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, एक एमएमटीएस ट्रेन थी जबकि दूसरी इंटरसिटी एक्सप्रेस थी। ट्रेन की टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस दौरान कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है। घायलों की वास्तविक संख्या के बारे में पता नहीं चल सका है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में 5 लोगों के घायल होने की खबर है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, लिंगमपल्ली-फलकनुमा ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए जबकि कुर्नुल सिटी- सिकंदराबाद एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। स्थानीय पुलिस और अन्य रेलवे कर्मचारी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनको अस्पताल भेज रहे हैं।
घटना के बाद शुरुआती जांच में पाया गया है कि सिग्नल में आई खराबी के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि जब दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आई तो अलर्ट करने वाला अलार्म नही बजा और इंजन चालक को इसका अंदाजा नहीं लगा। हालांकि, टक्कर के दौरान दोनों ही ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल, घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications