कांग्रेस नेता ने गधे के साथ मनाया सीएम का जन्मदिन, पुलिस ने गधा चोरी में कर लिया गिरफ्तार
हैदराबाद, 19 फरवरी: तेलंगाना कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में पार्टी की छात्र ईकाई (एनएसयूआई) के प्रमुख वेंकट बालमूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालमूर ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के जन्मदिन पर गधे के साथ प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उनको गधा चोरी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उनको कोर्ट से जमानत मिल गई।

गधे चोरी का लगा आरोप
वेंकट बालमूर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 17 फरवरी को टीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का जन्मदिन गधे के सामने केक काटकर मनाया था। जिसको लेकर टीआरएस नेताओं की ओर से शिकायत की गई थी। इसके बाद बलमूर को पुलिस ने गुरुवार रात हुजूराबाद शहर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से बालमूर को जमानत मिल गई है। कांग्रेस के कुल छह नेताओं पर इस मामले में केस दर्ज किया गया है। बलमूर ने 2021 में हुजूराबाद से उपचुनाव भी लड़ा था।

केसीआर के जन्मदिन पर किया ये सब
गुरुवार को केसीआर के जन्मदिन पर बालमूर ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर गधे के सामने केक कटवाया था। उन्होंने गधे पर केसीआर के चेहरे वाला पोस्टर भी लगाया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हुई हैं। कांग्रेस नेता ने इसको केसीआर का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी की ओर लाने का एक तरीका कहा है।
Recommended Video

कोर्ट से मिली जमानत
टीआरएस के जम्मीकुंटा अध्यक्ष तंगुतुरी राजकुमार ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि जिस गधे से केक कटवाया गया, वह चोरी का था। बालमूरी ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने गधे को किराए पर लिया था। पुलिस ने बालमूरी पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को हुजूराबाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।












Click it and Unblock the Notifications