तेलंगाना: धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी

Recommended Video

      Renuka Chowdhury की मुश्किल बढ़ी, Court ने जारी किया non-bailable arrest warrant | वनइंडिया हिंदी

      हैदराबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तेलंगाना के खम्मम में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में रेणुका चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी हुआ है। धोखाधड़ी का ये मामला 4 साल पुराना है। कांग्रेस नेता को पहले नोटिस भेजा गया था लेकिन वे अदालत में पेश नहीं हुई थीं। इसके बाद अब उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया गया है।

      Telangana: Non-bailable warrant issued against Congress leader Renuka Chowdhury in cheating case

      एक महिला ने आरोप लगाया था कि रेणुका चौधरी ने 2014 के चुनाव में उसके पति को टिकट देने के बदले पैसे लिए थे, लेकिन टिकट नहीं दी थी। इसके बाद महिला ने इसकी धोखाधड़ी की शिकायत की थी। इसी मामले में रेणुका चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट भेजा गया है।

      2019 के लोकसभा चुनाव 2019 में तेलंगाना की खम्मम लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने रेणुका चौधरी को टिकट दिया था, लेकिन इस सीट से रेणुका चौधरी की करारी हार हुई थी। इस सीट पर तेलंगाना राष्‍ट्र समिति (टीआरएस) के नागेश्वर राव 168062 वोटों के अंतर से जीते थे।

      इस लोकसभा सीट पर पहले चरण में वोटिंग हुई थी और 75.18 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट से 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। नागेश्‍वर राव को कुल 5,67,459 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस की रेणुका चौधरी रहीं। रेणुका चौधरी को कुल 3,99,397 वोट मिले थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+