Telangana News: बिग बॉस तेलुगु-7 के विजेता पल्लवी प्रशांत गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
Bigg Boss Telugu-7 winner Pallavi Prashant Arrest: तेलंगाना पुलिस ने सिद्दीपेट में बिग बॉस तेलुगु-7 के विजेता पल्लवी प्रशांत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार रात पल्लवी प्रशांत को गिरफ्तार किया है। गैरकानूनी सभा और वाहनों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई है।
उनके खिलाफ धारा 147, 148, 290, 353, 427 आर/डब्ल्यू 149 आईपीसी और धारा 3 पीडीपीपी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। जुबली हिल्स के एसएचओ रवींद्र प्रसाद ने यह जानकारी दी है।

वाहनों को नुकसाना पहुंचाने का आरोप
पुलिस ने बताया कि बिग बॉस तेलुगु-7 के विनर पल्लवी प्रशांत को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन पर गैरकानूनी सभा और वाहनों को नुकसाना पहुंचाने का आरोप है।
पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ दर्ज किए मामले
बताया जा रहा कि पल्लवी प्रशांत को बिग बॉस का विनर घोषित किए जाने के बाद उनके फैंस ने कथित तौर पर रियलिटी शो के रनअर अप अमरदीप चौधरी की कार पर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। प्रशांत के साथ-साथ उसके भाई मनोहर भी इस मामले में शामिल हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विनर के खिताब के साथ 35 लाख रुपये का नकद इनाम जीता था
17 दिसंबर (रविवार) को ही बिग बॉस तेलुगु-7 का ग्रैंड फिनाले हुआ था। जिसमें पल्लवी प्रशांत विनर घोषित हुए थे। उन्होंने विनर के खिताब के साथ 35 लाख रुपए का नकद इनाम हासिल किया था। शो के कंटेस्टेंट अमरदीप चौधरी सीजन के रनरअप रहे।
यह भी पढ़ें- रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी की 'खो गए हम कहां' देखने पहुंची नव्या, कैमरा देख भागी बिग बी की नातिन












Click it and Unblock the Notifications