रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी की 'खो गए हम कहां' देखने पहुंची नव्या, कैमरा देख भागी बिग बी की नातिन

Kho Gaye Hum Kahan Screening: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'खो गए हम कहां' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 26 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में मेकर्स ने रविवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इस दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या नवेली नंदा भी स्पॉट हुईं।

सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम नव्या नवेली नंदा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अब तक कई बार साथ में देखा जा चुका है। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर नव्या नंदा की वायरल हो रही तस्वीरों ने इन अफवाहों पर तूल पकड़ लिया।

Navya Naveli Nanda

सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'खो गए हम कहां' की स्क्रीनिंग पर नव्या नंदा पहुंची, जिसके बाद डेटिंग अफवाह और तेजी से फैलने लग गई। इस दौरान नव्या ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। वह जैसे ही कार से बाहर निकलती है तो पैपराजी को देखकर शर्माती हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है। हालांकि इन अफवाहों पर अब तक सिद्धांत और नव्या की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। दोनों खुद को एक दूसरे का खास दोस्त बताते हैं। इससे पहले उन्हें बॉलीवुड की पार्टीज में एकसाथ देखा गया।

बता दें कि फिल्म खो गए हम कहां की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे। इस खास मौके पर अनन्या पांडे अपने कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम कैरी की थी। इसके अलावा स्क्रीनिंग में अनन्या के माता-पिता चंकी पांडे और भावना भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए। फिल्म खो गए हम कहां का निर्देशन अर्जुन वरैन सिंह ने किया है। फिल्म में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+