BJP सांसद धर्मापुरी की टिप्पणी, MLC के कविता बोलीं- चप्पल से पिटाई... भड़के TRS नेता की धमकी- जीभ काट देंगे
CM KCR Daughter K Kavitha पर भाजपा सांसद धर्मापुरी की टिप्पणी से टीआरएस नेता भड़क गए। उन्होंने जीभ काटने की धमकी दे डाली। CM KCR Daughter K Kavitha Arvind Dharmapuri TRS MLC Shambipur Raju
CM KCR Daughter K Kavitha पर भाजपा सांसद अरविंद धर्मापुरी पर बरसते हुए बीआरएस एमएलसी शांबीपुर राजू ने कहा कि वे धर्मापुरी की जीभ काट देंगे। बता दें कि केसीआर की बेटी कविता के बारे में भाजपा सांसद धर्मापुरी ने कांग्रेस पार्टी के संपर्क में होने संबंधी टिप्पणी की थी। इसके बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एमएलसी शांबीपुर राजू ने भाजपा सांसद अरविंद धर्मापुरी पर तीखा हमला किया।

क्या कविता को लुभाने में जुटी BJP ?
गौरतलब है कि अरविंद धर्मापुरी ने दावा किया था कि बीआरएस एमएलसी कविता कांग्रेस में शामिल होने की कोशिश कर रही थीं क्योंकि वह बीआरएस से नाखुश थीं। बता दें कि BRS को ही पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति के नाम से जाना जाता था। शांबीपुर राजू ने जीभ काटने वाली धमकी मुख्यमंत्री के उस दावे के बाद की थी कि जिसमें सीएम KCR ने कहा कि भाजपा कविता को लुभाने की कोशिश कर रही है।
'धर्मापुरी की जीभ काट देंगे'
बीजेपी सांसद धर्मापुरी पर निशाना साधते हुए शांबीपुर राजू ने कहा, 'अगर वह अपने राजनीतिक मूल्यों को भूल गए हैं और मुख्यमंत्री केसीआर के खिलाफ अनादरपूर्वक बोलेंगे तो मैं अरविंद धर्मापुरी की जीभ काट दूंगा।'
क्या BJP सांसद को शर्म नहीं आती ?
आक्रोशित बीआरएस एमएलसी ने धमकी भरे लहजे में कहा, "सिर्फ इसलिए कि वह बड़े लोगों के बारे में बोलते हैं, वह सोचते हैं कि वह भी बड़े व्यक्ति बन जाएंगे। एक भाजपा नेता होने के नाते, आप कह रहे हैं कि आपको कांग्रेस के किसी व्यक्ति का फोन आया और बताया कि कविता ने उन्हें फोन किया। क्या आपको शर्म नहीं आती? आप खुद को एक पार्टी के बता रहे हैं और खुले तौर पर कह रहे हैं कि आप दूसरी पार्टी के लोगों के संपर्क में हैं ?"
BJP नेता और उनके पिता दल बदलते हैं !
मर्यादा की सीमा लांघते हुए बीआरएस एमएलसी शांबीपुर राजू ने कहा, "आप और आपके पिता दल बदलते रहते हैं।" उन्होंने सवाल किया कि क्या धर्मापुरी और भाजपा ने जनता के लिए कुछ अच्छा किया है? बकौल शांबीपुर राजू, "हम आपको चेतावनी दे रहे हैं। यदि आप एक बार और हमारे सीएम केसीआर या एमएलसी कविता के खिलाफ कुछ भी अपमानजनक कहेंगे, तो हम आपकी जीभ काट देंगे। सावधान रहें।"
50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला
बीआरएस एमएलसी शांबीपुर की टिप्पणी से पहले भाजपा सांसद अरविंद धर्मापुरी ने शुक्रवार को हैदराबाद में बीआरएस कैडर द्वारा कथित रूप से उनके घर में तोड़फोड़ की कंप्लेन दर्ज कराई। घर पर हमला होने के बाद हैदराबाद में शुक्रवार को बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी के घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में टीआरएस के 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कविता ने कहा- भाजपा सांसद की चप्पल से पिटाई
धर्मापुरी ने कविता पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वह बहुत अहंकार और गर्व के साथ बोल रही थीं। केसीआर, केटीआर और कविता में अनावश्यक और अति-अभिमान और अहंकार था। बीजेपी सांसद पर कविता ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी सांसद ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की तो वह निजामाबाद की सड़कों पर उन्हें चप्पल से पीटने से नहीं हिचकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications