तेलंगाना: कांग्रेस छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हुए गुडुर नारायण रेड्डी

नई दिल्ली। तेलंगाना कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गुडुर नारायण रेड्डी सोमवार को पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामल हो गए हैं। कांग्रेस छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद देर शाम उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

telangana leader Gudur Narayan Reddy joined BJP in Delhi after resign congress

गुडुर नारायण रेड्डी तेलंगाना में कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे। वो एआईसीसी मेंबर और तेलंगाना कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गुडुर नारायण रेड्डी थे। करीब चार दशक से वो कांग्रेस से जुड़े थे। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर रेड्डी ने पार्टी छोड़ दी। सोनिया गांधी को अपनी चिट्ठी में रेड्डी ने कहा कि वो 1981 में अपने छात्र जीवन के दौरान ही कांग्रेस में शामिल हो गए थे और तब से लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते रहे। उन्हें जो मौके दिए गए, उसके लिए वो कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद करते हैं। अब वो तेलंगाना कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+