तेलंगाना: केसीआर की फ्री डायलिसिस पहल से लाखों लोग लाभान्वित, सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगी सुविधा
तेलंगाना क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित केवल 3 प्रमुख मुफ्त डायलिसिस केंद्र थे। तब से 2015 और 2022 के बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य भर में 82 मुफ्त डायलिसिस सुविधाएं जोड़ी हैं।

तेलंगाना में क्रोनिक किडनी मरीजों के लिए मुफ्त डायलिसिस पहल के तहत भारी संख्या में लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। 2014-15 में यह पहल लॉन्च हुआ था। अब तक 50 लाख लोग डायलिसिस करा चुके हैं। इस पहल ने अद्वितीय मील का पत्थर हासिल किया है।
स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने मंगलवार को कहा कि मुफ्त डायलिसिस पहल मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। आज भी गरीब मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में नियमित डायलिसिस कराना संभव नहीं है। यह मुख्यमंत्री का विजन था कि ऐसे मरीजों को राज्य सरकार की ओर से आजीवन किडनी केयर सपोर्ट सुनिश्चित किया जाए।
तेलंगाना क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित केवल 3 प्रमुख मुफ्त डायलिसिस केंद्र थे। तब से 2015 और 2022 के बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य भर में 82 मुफ्त डायलिसिस सुविधाएं जोड़ी हैं। हरीश राव ने कहा कि विचार यह सुनिश्चित करता है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा हो।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना में जल्द हो सकते हैं चुनाव, सीएम केसीआर की इस रणनीति से मिले संकेत












Click it and Unblock the Notifications