तेलंगाना: धरणी को भूमाथा से बदलने के कांग्रेस के दावे का KCR ने उड़ाया मजाक, कृषि ऋण माफ करने का दिया आश्वासन
तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीआरएस सरकार की एकीकृत भूमि रिकॉर्ड प्रणाली - धरणी को भूमाथा से बदलने का वादा किया है। कांग्रेास के इस भूमाथा वादे का तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मजाक उड़ाया है।बीआरएस प्रमुख ने पूछा क्या यह भूमाथा या भूमेथा यानी भूमि का अतिक्रमण है?

मनकोंडुरु, स्टेशन घनपुर और नलगोंडा में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए सीएम के चंद्रशेखर राव ने लोगों को कांग्रेस का समर्थन करने के प्रति आगाह किया, उन्होंने कहा कांग्रेस तेलंगाना में बिचौलियों के दिन वापस लाने की योजना बना रही है।
केसीआर ने कहा कांग्रेस नेता कहते हैं कि वो धरानी को हटा देंगे, धरणी को बंगाल की खाड़ी में डुबो देंगे। ये कहते हुए मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या यह किसानों और बटाईदार किसानों के बीच दरार पैदा करने का प्रयास नहीं है?
तेलंगाना मुख्यमंत्री ने आध्यर्य जताते हुए पूछा अगर धरानी को खत्म कर दिया गया तो रायथु बंधु योजना का पैसा किसानों के बैंक खातों में कैसे जमा किया जा सकता है?
इसका मतलब ये होगा कि वीआरओ और कृषि अधिकारियों के पीछे भागने का दुःस्वप्न का दौर फिर आ जाएगा, सीधे कहे तो अगर कांग्रेस धरणी को हटा देती है तो तेलंगाना राज्य में वीआरओ का शासन वापस आ जाएगा।
केसीआर ने कहा कि किसानों को ये महसूस करना होगा कि अब उनकी जमीन पर केवल उनका ही अधिकार है।
मुख्यमंत्री ने किसानों से यह महसूस करने का आग्रह किया कि अब उनकी जमीन पर उनका अधिकार है। पहले अधिकारी आपकी जमीनों को नियंत्रित करते थे, लेकिन अब आपके पास जमीन का पूरा अधिकार है। यहां तक कि राज्य का मुख्यमंत्री भी जमीन का स्वामित्व नहीं बदल सकते।
सीएम ने राज्य के किसानों को चेतावनी दी कि अगर आप कांग्रेस का समर्थन करते हैं, तो उन्हें अपने कृषि पंप सेटों को चलाने के लिए चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications