तेलंगाना हमेशा से धर्मनिरपेक्ष, बढ़ेगा निवेश, जनगांव रैली में सीएम केसीआर बड़ी बातें

सीएम केसीआर ने तेलंगाना के पिछले एक दशक के इतिहास को गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से अब तक राज्य ने सभी धर्मों को समानता की दृष्टि से देखा। राज्य हमेशा से धर्म निरपेक्ष रहा है और आगे भी रहेगा। वहीं कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए केसीआर ने कहा कि तेलंगाना के लोगों को किसी के बहकावे में जरूरत की नहीं है।

बीआरएस प्रमुख व सीएम केसीआर जनगांव में अपनी जनसभा के दौरान कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने दाव के साथ कहा, "जब तक केसीआर जिंदा रहेगा, तब तक तेलंगाना रियासत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य रहेगा।" केसीआर ने आगे कहा "पिछले 10 साल में राज्य में कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं हुआ। हमारी मैत्रीपूर्ण औद्योगिक नीति के कारण लाखों करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। हमारे युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। यह भविष्य में भी जारी रहेगा। जनता को कांग्रेस पार्टी की झूठी बातों में पड़ने की जरूरत नहीं।"

CM KCR in Jangaon rally

केसीआर ने कहा कि कि तेलंगाना देश का एकमात्र राज्य है जो किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली देता है। इसके अलावा बीआरएस सरकार के किसानों को कई अन्य सुविधाएं दी हैं। जबकि कांग्रेस ने कर्नाटक में मुफ्त बिजली का वादा किया था लेकिन विफल रही और किसान वहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएम ने कहा, "अगर किसानों की ज़मीन सुरक्षित रहनी चाहिए, तो पंजीकरण को फुलप्रूफ बनाने की जरूरत है।"

केसीआर की बड़ी बातें-

  • कांग्रेस की झूठी बातों में न आएं।
  • तेलंगाना पिछले 10 वर्षों से सांप्रदायिक तनाव से मुक्त है।
  • मैत्रीपूर्ण औद्योगिक नीति को देखते हुए निवेश का प्रवाह जारी है।
  • युवाओं को रोजगार के प्रचुर अवसर मिल रहे हैं।
  • धरणी पोर्टल किसानों की जमीन सुरक्षित करता है।
  • तेलंगाना किसानों को 24X7 बिजली मुफ्त देने वाला एकमात्र राज्य।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+