तेलंगाना में लू से मरने वालों की संख्या पहुंची 219, जल रही है धरती
हैदराबाद। प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है, आपको जानकर अचरज होगा कि बीते 24 घंटों के दौरान अकेले तेलंगाना राज्य में लू से मरने वालों की संख्या 219 पहुंच गई है।
राज्य के नलगोंडा जिले से 23 लोगों के मरने की खबर है। जिले में अब तक कुल 76 मौतें हो चुकी हैं। यही नहीं महबूबनगर जिले में मरने वालों की संख्या 35, मेडक में 31, आदिलाबाद में 19, करीमनगर में 16, रंगा रेड्डी में 10, निजामाबाद में नौ और वारंगल में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।
केवल दक्षिण भारत ही नहीं गर्मी के कारण पूरा उत्तर भारत जल रहा है। राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ सब गर्मी का दंश झेल रहे हैं।चुरू में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से 3 डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। दिल्ली में भी तापमान काफी तेज है इस कारण बच्चों की गर्मी की छुट्टियां जल्दी करने के आदेश दिये गये हैं। दिल्ली में 11 मई से स्कूल बंद होंगे।
तेलंगाना में लू से मरने वालों की संख्या पहुंची 219
मौसम विभाग ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में गर्मी की मार और बढ़ेगी ही इसलिए बेहतर होगा कि जब भी घर से बाहर निकले सावधानी बरतें।उत्तर प्रदेश के कई इलाके पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं तो बिजली कटौती ने आम जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications