कोरोना के कारण आर्थिक संकट में तेलंगाना, मुख्यमंत्री, IAS, IPS समेत सरकारी कर्मचारी की सैलरी में बड़ी कटौती
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण कई देशों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। भारत में भी कोरोना के 1200 से ज्यादा मामले अब तक सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण तेलंगाना सरकार भी आर्थिक संकट से घिर गई है। कोरोना संकट से घिरे तेलंगाना सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी कटौती के संकेत दिए हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायकों, आईएएस, आईपीएस समेत सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी कटौती किए जाने का फैसला किया गया है।

बैठक के बाद तय किया गया कि बड़े और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों की सैलरी में कटौती के अलावा हर तबके के कर्मियों की सैलरी और पेंशन में कटौती का फैसला किया गया। इस बैठक में तेलंगाना के वेतन के भुगतान पर लिए गए निर्णय लिए गए। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री राज्य मंत्रिमंडल, एमएलसी, विधायक, राज्य निगम अध्यक्ष और स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों की सैलरी से 75% कटौती किए जाने पर मंजूरी दी गई।
वहीं प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा देने वाले अधिकारियों की सैलरी से 60% की कटौती की जाएगी। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों की सैलरी में 50 फीसदी कटौती की जाएगी, जबकि चतुर्थ श्रेणी, आउटसोर्सिंग और अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत की कटौती होगी। सैलरी क्लास के अलावा पेंशनर्स के पेंशन से भी कटौती की जाएगी। ये कटौती कोरोना वायरस की वजह से की जाएगी। हालांकि प्रदेश में इसका विरोध भी शुरू हो गया है। विपक्ष ने इसे जल्दीबाजी में लिया गया फैसला करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications