तेलंगाना के पहले दलित विधानसभा अध्यक्ष गद्दम प्रसाद कुमार, प्रोटेम स्पीकर ने की घोषणा

Telangana News: गद्दम प्रसाद कुमार (Gaddam Prasad Kumar) को तेलंगाना विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। गद्दम यहां पहले दलित नेता हैं, जिन्हें स्पीकर के पद के लिए चुना गया है। पद के लिए चुने जाने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए अपने दायित्वों को पूरी लगन और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया। वहीं सत्तारूढ़ और विपक्षी दल के नेताओं ने सदन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अध्यक्ष के साथ सहयोग देने का वादा किया।

पूर्व मंत्री और विकाराबाद विधायक गद्दाम प्रसाद कुमार को गुरुवार (24 दिसंबर) को तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। गद्दाम प्रसाद कुमार के निर्विरोध चुने जाने से तेलंगाना को पहला दलित विधानसभा अध्यक्ष मिल गया है।

Telangana first Dalit Assembly Speaker

प्रोटेम स्पीकर अकबरुद्दीन औवेसी ने कुमार के निर्वाचन की घोषणा की। इससे पहले तेलंगाना सरकार के शपथ ग्रहण के दौरान कुछ विधायकों ने शपथ ली थी। 9 दिसंबर को विधानसभा की पहली बैठक हुई थी,जिसमें स्पीकर को शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी।

वहीं बृहस्पतिवार को विकाराबाद विधायक गद्दाम प्रसाद कुमार के स्पीकर बनने पर सीएम रेवंत रेड्डी ने कुमार को लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध व्यक्ति बताया। उन्होंने याद किया कि कैसे कुमार ने अपने जीवन में जल्दी ही अपने पिता को खो दिया था और कैसे उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने सर्वसम्मति से चुनाव कराने के लिए विपक्षी दलों को धन्यवाद दिया।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष रामा राव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित करने का फैसला किया है। ऐसे में पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। राव ने कहा कि मंडल परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र से अध्यक्ष के पद तक कुमार का उदय दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+