कांग्रेस के पूर्व सांसद के घर आग, बहू सारिका और तीन पोतों की दर्दनाक मौत
हैदराबाद। तेलंगाना के वारंगल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रहने वाले कांग्रेस के पूर्व सांसद एस राजैया के घर में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में उनकी बहू और तीन पोते शामिल हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना एलपीजी सिलेंडर लीक होने की वजह से घर में आग लग गई।

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आपको बताते चलें कि एस राजैया 2009 से 2014 तक वारंगल से सांसद थे और पिछला लोकसभा चुनाव हार गये थे। 21 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए वो आज नामांकन करने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications