Exit Poll 2023: ना कांग्रेस, ना बीआरएस...तेलंगाना में इस एग्जिट पोल ने दिए चौंकाने वाले नंबर
Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना विधानसभा का चुनाव संपन्न होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीआरएस के बीच कांटों की टक्कर है। तेलंगाना में कांग्रेस या बीआरएस की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन एक एजेंसी के एग्जिट पोल ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
उन्होंने एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई है। जन की बात के एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की आशंका जताई है। बताया कि ना कांग्रेस और ना ही बीआरएस को बहुमत मिल रहा है। इस चुनाव में किसी भी एक पार्टी की सरकार नहीं बन रही है।

जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार, तेलंगाना में बीआरएस को 40-55 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 48-64 सीटें मिल रही हैं। वहीं, एआईएमआईएम को 4-7 सीटें मिल रही हैं।
बता दें कि किसी चुनाव वाले राज्य में त्रिशंकु विधानसभा तब होती है, जब चुनाव लड़ रही पार्टियों में से कोई भी बहुमत बनाने में सक्षम नहीं होती है। ऐसी स्थिति में कोई भी दल या गठबंधन किसी अन्य दल के समर्थन के बिना सरकार नहीं बना पाएगा।
यह भी पढ़ें- Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना में बड़ा उलटफेर, BRS को हराकर ये पार्टी कर सकती है खेल












Click it and Unblock the Notifications