TPCC रेवंत रेड्डी का दावा -हमने कभी नहीं कहा कि योजनाएं बंद की जाएं,BRS कांग्रेस के खिलाफ साजिश रच रही
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सत्ताररूढ़ बीआएस और प्रमुख विपक्षी कांग्रेस पार्टी एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रही है। तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि हमने कभी नहीं कहा कि योजनाएं बंद की । उन्होंने दावा किया कि बीआरएस पर गलत सूचना फैलाकर कांग्रेस के खिलाफ साजिश रच रही है।

टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ने चुनाव आयोग को सूचित किया है कि प्रत्यक्ष लाभार्थी हस्तांतरण (डीबीटी) की प्रक्रिया रायथु बंधु जैसी योजनाओं को 2 नवंबर तक पूरा करने की आवश्यकता है क्योंकि विधानसभा चुनावों के लिए गजट अधिसूचना 3 नवंबर को जारी किया जाएगा।
दिल्ली में मीडिया को संबाधित करते हुए टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने कहा बीआरएस कांग्रेस पर गलत आरोप लगा रही है कि कांग्रेस ने ईसीआई से कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन को रोकने के लिए कहा है।
बीआरएस ऐसा चुनाव में लाभ लेने के लिए ऐसे झूठे आरोप लगा रही है। इसके साथ ही रेवंत रेड्डी ने मांग की कि ऐसी योजनाओं के लिए नगद लाभ तत्काल लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफॅर की जाए, उन्होंने कहा अगर वर्तमान सरकार ऐसा नहीं करती है तो कांग्रेस आश्ववासन देती है कि तेलंगाना में सत्ता में आने के बाद इन योजनाओं को वित्तीय लाभ के साथ लागू किया जाएगा। जिसका जिक्र कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में भी किया है।
वहीं तेलंगाना में अक्टूबर माह में मेदिगड्डा लक्ष्मी बैराज के एक हिस्से के ढहने का जिक्र करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा के मुख्यमंत्री और ईएनसी मुरलीधर राव, जो 12 साल पहले सेवा से रिटायर हुए थे उनके बीच क्या संबंध है?
इसके साथ रेड्डी ने केंद्र सरकार और तेलंगाना की केसीआर सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के बांध सुरक्षा विशेषज्ञ मेडीगड्डा लक्ष्मी बैराज में पिलर के धहने की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं ककी क्या केंद्र और राज्य सरकार के बीच कोई समझौता हो गया है?
इसके साथ ही तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीआरएस ने इस केस में बचने के लिए केंद्र सरकार को "संरक्षण राशि" का भुगतान किया गया था और ये ही वजह है कि राज्य सरकार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई
रेवंत ने दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा वो आगामी विधानसभा चुनाव में बीआरएस प्रमुख केसीआर से मुकाबला करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा अगर कांग्रेस आलाकमान उन्हें या सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क को कामारेड्डी में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ सिरसिला में चुनाव लड़ने के लिए कहते हैं तो वो इसके लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications