तेलंगाना चुनाव 2023: KTR ने भ्रद्राचलम में किया वादा- भद्राद्रि रामालयम को यदाद्रि मंदिर की तरह विकसित करेंगे

तेलंगाना विधानसभा चुनाव से सत्‍ताररूढ़ बीआरएस के कार्यकारी अध्‍यक्ष केटी रामा राव ने भ्रद्राचलम के निवासियों से चुनावी रोड शो के दौरान वादा किया है। केटीआर ने यहां के निवासियों को आश्वासन दिया कि यदि बीआरएस उम्मीदवार तेलम वेंकट राव अगर इस चुनाव में जीतते हैं तो बीआरएस गोदावरी बाढ़ के लंबे समय से लंबित मुद्दे को हल करेगी और इसके साथ ही यदाद्री मंदिर के बराबर रामालयम का विकास करेगी।

ktr

बीते रविवार को यहां आयोजित रोड शो में केटीआर ने कहा बीआरएस सरकार के कार्यकाल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं सफलता पूर्वक संचालित हो रही हैं।

वहीं किसानों की चिंताओं को खत्‍म करते हुए केसीआर ने कहा बीआरएस सरकार हर मंडल में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करेगी, चेरला मंडल मुख्यालय में एक फायर स्टेशन स्थापित करेगी, वेंकटपुरम मंडल मुख्यालय में एक जूनियर कॉलेज खोलेगी और सभी मंडलों में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने का का काम करेगी।

वहीं इसके बाद येलांडु निर्वाचन क्षेत्र में बीआरएस के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित रोड शो में केटी रामा राव ने हिस्‍सा लिया। इस क्षेत्र के बीआरए पार्टी के उम्‍मीदवार बी हरिप्रिया को प्रोगेसिव और शिक्षित उम्मीदवार बताते हुए उनका समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने वादा किया कि यदि बीआरएस उम्मीदवार जीतता है तो सभी स्थानीय मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

केसीआर ने कोठागुडेम में लोगों को अंबा सतराम भूमि से जुड़े विवाद का समाधान का खेाजने आ आश्वासन दिया। इसके साथ ही केसीआर ने स्‍वकीर किया कि आदिवासी ओर गैर आदिवासी दोनों समुदायों के कुछ लोगोे को पोडु भूमि के लिए पट्टे प्राप्त करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है और बीआरएस के सत्ता में बने रहने पर इस मुद्दे को हल करने का वादा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+