तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने सत्ता में आने पर आदिलाबाद को गोद लेने, विकास करने का किया वादा

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी काफी आश्वस्‍त नजर आ रही है। राज्‍य में अपनी छह गारंटियों को लेकर कांग्रेस प्रचार कर रही है। वहीं अब टीपीससी अध्‍यक्ष ए रेवंत रेड्उी ने दावा किया कि कि अगर तेलंगाना में कांग्रेस सत्‍ता में आती हे तो वो आदिलाबाद जिले को गो लेंगे और इसके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करेगी।

telangana congress

कांग्रेस नेता ने ये बात बोथ, निर्मल और जनगांव में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए की। उन्‍होंने कहा मैं ये वादा उस व्‍यक्ति के रूप में कर रहा हूं जो अचमपेट के जंगलों में जनमा था। रेवंत ने कहा

जो आदिवासी जंगलों में रहते हैं, चाहे अचम्पेट में हो या आदिलाबाद में, उनकी समस्याएं समान है। इसके साथ ही रेवंत रेड्डी बोथ को संबोधित करते हुए कसम खाते हुए कहा- मैं आपसे वादा करता हूं कि अगर आप कांग्रेस को चुनते हैं तो जल्द ही आदिलाबाद विकास की राह पर होगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष रेवंत ने कहा आदिवासी और लांबाडी दो आंखों की तरह हैं। ये ही वजह है कि उसने राज्‍य के छह विधानसभा क्षेत्रों में आदिवासियों को और अन्‍य छह विधानसभा क्षेत्रों में लांबाडिस को टिकट आवंटित किए थे। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बलराम नाइक एक आदिवासी को येलांडू कांग्रेस टिकट देने की होड़ से बाहर हो गए।
रेवंत ने सवाल उठाया कि 2014 में तेलंगाना राज्‍य बना इतने साल बाद भी बोथ को पीने का पानी क्यों नहीं मिला? बोथ में आदिवासियों को अभी तक पोडु भूमि के पट्टे कैसे आवंटित नहीं किए गए हैं?

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष रेवंत ने आरोप लगाया कि केसीआर ने हजारों करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को रोककर सरपंचों को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+