तेलंगाना चुनाव: सीएम केसीआर ने BRS कैंडेडिट्स को विशेष सलाह, कहा- फार्म भरने वक्त बरतें सावाधानी
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री वा बीआरएस प्रमुख केसीआर ने पार्टी कैंडिडेट्स को विशेष सलाह दी है। उन्होंने कहा की नामांकन फार्म भरने में की गई त्रुटि को चुनाव आयोग गंभीरता से लेता है। ऐसे में बीआरएस कैंडिडेट्स को नामांकन फार्म भरते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
सीएम केसीआर ने कहा कि की बीआरएस काफी पहले से बी-फॉर्म जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन इसका वितरण किया गया, जिसका उद्देश्य बीआरएस कैंडिडेट्स को जागरूक करना था ताकि नामांकन फॉर्म भरते वक्त जल्दबाजी ना की जाए। नहीं को बाद में कानूनी समस्या सामने आ सकती है।

इसके लिए सीएम केसीआर ने मंत्री वी श्रीनिवास गौड़, गडवाल विधायक बंदा कृष्ण मोहन रेड्डी से जुड़े मुद्दों का को हवाला दिया। मुख्यमंत्री ने कहा की नामांकन फार्म गलत भरने की वजह से ही इन नेताओं पर झूठे हलफनामे के आरोप लगे। ऐसे में सीएम ने कहा, "इतने लापरवाह मत बनो। अपना नामांकन जमा करने के लिए आखिरी दिन तक इंतजार न करें।"
सीएम ने कैंडिडेट्स के हलफनामे में त्रुटियों से बचने के लिए पार्टी महासचिव सोमा भरत कुमार के नेतृत्व वाली कानूनी टीम और उनके कानूनी विशेषज्ञों से संपर्क करने को कहा है। केसीआर ने बीआरएस कैंडिडेट्स को आगाह किया कि उनकी छोटी सी गलती भविष्य में समस्या पैदा कर सकती है।
जिन्हें टिकट नहीं मिला है, वो ना हों निराश: केसीआर
बीआरएस अध्यक्ष केसीआर ने कहा कि पार्टी के वे वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी जो टिकट की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने मौका नहीं उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। सीएम ने कहा कि महज पांच या फिर छह विधायक ऐसे हैं, जिन्हें टिकट नहीं मिला है, बाकी सभी को मौका दिया गया। सीएम ने कहा कि जिन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया है उनके लिए कई अवसर पार्टी उपलब्ध कराएगी।












Click it and Unblock the Notifications