तेलंगाना चुनाव: भाजपा और पवन कल्याण की JSP के बीच गठबंधन की संभावना खटाई में
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होने वाले है। इस चुनाव में भाजपा और अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के बीच गठबंधन खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। तेलंगाना चुनाव के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली में बैठकर तेलंगाना चुनाव के लिए उम्मीदावारों की पहली लिस्ट तैयार कर रहा है वहीं जेएसपी और भाजपा के बीच सीटों के बंटवारे पर समझौता संभव होता नहीं दिख रहा है।

तेलंगाना में जन सेना पार्टी (जेएसपी) कैडरों का पवन कल्याण पर दबाव है कि वो इस बार चुनाव लड़े और जेएसपी ने पहले ही तेलंगाना चुनाव में 32 सीटों की लिस्ट जारी कर दी है जिस सीटों पर जेएसपी चुनाव लड़ना चाहती है।
बता दें पवन कल्याण की पार्टी जिन शहरी इलाकों खासकर हैदराबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारना चाहती हैं वहां पर पवन कल्णा की फैन फॉलोइंग अधिक है और रहने वाले आंध्र प्रदेश के लोगों को पार्टी को भराेसा अधिक है।
राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में भाजपा का अच्छा समर्थन आधार होने का दावा करती है इसलिए वो इन शहरी निर्वाचन क्षेत्रों को जेएसीपी के लिए छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो सकती है।
वहीं गुरुवार को
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी और पार्टी सांसद के. लक्ष्मण जेएसीपी प्रमुख पवन कल्याण से मुलाकात की थी और भाजपा उम्मीदावरों का प्रचार करने का अनुरोध किया था लेकिन पवन कल्याण ने उन्हें बताया कि उनकी पार्टी कम से कम 30 सीटों पर चुनाव लड़ने की प्लानिंग कर रही है। उन्होंने भाजपा को ये भी बताया कि अगर उनकी पार्टी तेलंगाना में 30 सीटों से कम सीटों पर चुनाव लड़ती है तो इससे उनकी पार्टी के नेताओं के मनोबल पर असर पड़ेगा।
साथ ही पवन कल्याण ने तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रेड्डी को याद दिलाया कि उन्होंने 2014 में आंध्र प्रदेश में टीडीपी और बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था और बीजेपी नेतृत्व के अनुरोध पर 2021 में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव नहीं लड़ा था।
किशन रेड्डी ने हालांकि ये नहीं बताया कि उनकी जेएसपी प्रमुख पवन कज्याण से क्या बात हुई, लेकिन भाजपा की ओर से अब तक कोई संकेत नहीं मिला है कि वह जेएसपी के साथ चुनावी गठबंधन के लिए इच्छुक है। भाजपा नेता हमेशा से कहते रहे हैं कि पार्टी तेलंगाना चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।
पवन कल्याण की जेएसपी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का घटक दलों में शामिल हैं और कुछ ही दिन पहले उन्होंने टीडीपी से गठबबंधन करने का ऐलान किया था।
हालाँकि, टीडीपी के साथ जेएसपी का गठबंधन तेलंगाना तक विस्तारित नहीं हो सकता है। पवन कल्याण ने जेएसपी नेताओं से यह भी कहा था कि वह जल्द ही तेलंगाना में अपने विशेष प्रचार वाहन 'वाराही' पर अभियान चलाएंगे।
याद रहे टीडीपी-भाजपा गठबंधन को 2014 में इन निर्वाचन क्षेत्रों में अच्छा वोट मिला था। वहीं जेएसपी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं खड़े किए थे।












Click it and Unblock the Notifications