Telangana: रायथु बंधु योजना की अनुमति वापस लेने पर BRS का ECI को पत्र, जानिए क्या कहा
तेलंगाना चुनाव के बीच रायथु बंधु योजना की अनुमति चुनाव आयोग ने वापस ले ली है। इस पर बीआरएस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों को खारिज करते हुए ईसीआई को एक पत्र लिखा है। जिसमें पार्टी ने मांग की है कि चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को जारी आदेश वापस लिया जाए और रायथु बंधु को अनुमति दी जाए।

रायथु बंधु स्कीम की अनुमति लेने का ईसीआई का आदेश बीआरएस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि बीआरएस दिग्गजों ने किसी भी तरीके नियमों की उल्लंघन के आरोपों को खारिज किया है। ऐसे में बीआरएस महासचिव के केशव राव ने निर्वाचन आयोग के एक पत्र भेजा है।
अपने पत्र में चुनाव आयोग को बीआरएस महासचिव के केशव राव ने कहा ईसीआई ने जिस आधार पर अनुमति वो गलत हरीश राव ने अनुमति के लिए मानदंडों का उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा कि हरीश राव ने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की थी जो ईसीआई के आदेशों का उल्लंघन हो और उन्होंने केवल राज्य में किसानों को योजना राशि के वितरण की अनुमति देने के लिए ईसीआई को धन्यवाद दिया था।
केशव राव ने बताया कि अनजाने में दिया गया बयान सिर्फ ईसीआई के फैसले के प्रति एक अभिव्यक्ति थी, जिसे अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए। वहीं वित्त मंत्री टी हरीश ने भी यही मांग की है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री टी हरीश राव द्वारा आदर्श आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं किया गया। ऐसे में योजना की अबिलंब अनुमति दी जानी चाहिए।
बता दें कि टीपीसीसी के उपाध्यक्ष जी निरंजन ने ईसीआई को पत्र लिखकर हरीश राव पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था। जिसके बाद सोमवार को रायथु बंधु फंड के वितरण को फिर से रोक दिया। जिसके बाद बीआरएस ने एक पत्र लिखकर ईसीआई से अपना आदेश वापस लेने का अनुरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications