तेलंगाना चुनाव: भाजपा विधायक राजा सिंह ने जोर-शोर से गोशामहल में शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने बीते रविवार अपने 52उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। गुरुवार से गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजा सिंह ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। राजा सिंह ने अपना चुनाव प्रचार अभियान गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र के दत्तात्रेय नगर डिवीजन से शुरू किया।

राजा सिंह तीसरी बार गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए विधायक राजा सिंह ने क्षेत्र के घर-घर में जाकर भाजपा को वोट देने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान राजा सिंह के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।
बता दें विधायक राजा सिंह का निलंबन भाजपा ने रविवार को सुबह रद्द कर दिया और उसी दिन भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें राजा सिंह को टिकट देकर उन्हें उनके निर्वाचान क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है।
भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति के सचिव ओम पाठक ने राजा सिंह को लिखे पत्र में लिखा था "निलंबन पर पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने आपको कारण बताओ नोटिस जारी थी। यह कारण बाताओ नोटिस पर आपके उत्तर को संदर्भित करता है। उसमें दिए गए स्पष्टीकरण पर समिति द्वारा विचार किया गया है। आपके जवाब के आधार पर, समिति ने आपका निलंबन तुरंत रद्द करने का निर्णय लिया है।"
वहीं चुनाव पूर्व के सर्वेक्षणों में जारी किए गए संभावित परिणामों में भाजपा की तेलंगाना में सरकार बनने की संभावना नहीं बताई गई है। हालांकि भाजपा के सांसद अरविंद धर्मपुरी ने तेलंगाना चुनाव सर्वेक्षण को खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि सर्वेक्षण एक व्यावसायिक व्यसाय बन चुका है, उन्होंने कहा इन सर्वे के परिणाम पैसा देकर प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने साथ ही दावा किया कि बहुत कम ही लोग वास्तविक सर्वेक्षण करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications