तेलंगाना चुनाव: भाजपा पवन कल्‍याण की जनसेना के लिए छोड़ सकती है 15 से 20 सीटें

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा और परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होगा। मतदान को अब 32 दिन शेष बचे है, अब भारतीय जनता पार्टी और पवन कल्‍याण की जनसेना पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर डील तय मानी जा रही है।

JP NADDA AND pawan kalyan

दिल्‍ली में पवन कल्‍याण ने दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की बातचीत हुई थी। वहीं अब दिल्‍ली के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों के अनुसार शाह और कल्‍याण के बीच हुई बातचीज में भाजपा और जनसेना पार्टी के बीच तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए समझौता पर सहमति बनी है।

सूत्रों के अनुसार जन सेना पार्टी चुनाव पूर्व गठबंधन के हिस्से के रूप में 15-20 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और जन सेना को दिए जाने वाले निर्वाचन क्षेत्रों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेता शनिवार को फिर से मिलने वाले हैं। जिसके बाद संभवत: दोनों ही पार्टियांं अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर देगी।

पवन कल्‍याण की जनसेना पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह के अलावा पवन कल्‍याण के अलावा उनके दो सहयोगी मौजूद थे।

हालांकि दोनों पार्टियों के अलाकमानों की इस बैठक में क्‍या निर्णय हुआ इसकी जानकारी नहीं साझा की गई। वहीं मीडिया को सीटों के बंटवारे के संबंध में विवरण देने की संभावना नहीं है

बता दें एक्‍टर से राजनेता बने पवन कल्‍याण ने पहले ऐलान किया था कि उनकी जनसेना पार्टी तेलंगाना में 32 निर्वाचन क्षेत्रों से अपनी पार्टी के उम्‍मीदवार उतारेगी। जिसके बाद तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और अन्‍य कुछ वरिष्‍ठ नेताओं ने पवन कल्‍याण से समर्थन के लिए मुलाकात की थी। हालांकि उस बैठक में सीटों के बटंवारे को लेकर कोई बात नहीं बनी थी। जिसके बाद पवन कल्‍याण ने दिल्‍ली में बुधवार को अमित शाह से मुलाकात की थी।

माना जा रहा है कि भाजपा 1 नवंबर तक तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्‍ट को अंतिम रूप दे सकती है।

बता दें शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हैदराबाद पहुंचते ही भाजपा के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। वो यहां आईपीएस अधिकारियों की पासिंग आउट परेड में मुख्‍य अतिथि बनकर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+