तेलंगाना में सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी ने बनाई रणनीति, कैंडिडेट्स को मिलेगा बड़ा सपोर्ट
तेलंगाना चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए सभी दल अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। बीजेपी अब एक बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान में इससे तेजी आएगी। चुनावी अभियान के लिए बीजेपी ने तीन श्रेणियों में विधानसभा क्षेत्रों को बांटा है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी अपने उम्मीदवारों को बिना किसी परेशानी के अपना प्रचार अभियान चलाने में मदद करने के लिए कुछ वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी योजना बना रही है।
तेलंगाना अलग- अलग क्षेत्रों में विभिन्न चरणों के तहत चुनावी अभियान का धार दी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी पहले चरण यानी स्टेप-A के तहत 30 क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी। इन क्षेत्रों में हुजूराबाद, दुब्बाका और गोशामहल शामिल हैं। ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां बीजेपी का पहले से ही प्रतिनिधित्व है। यहां वर्तमान में बीजेपी विधायक हैं। इस योजना का लक्ष्य 30 में से कम से कम 20 सीटें जीतने का है। वहीं वर्तमान और पूर्व सांसदों, विधायकों और एमएलसी सहित वरिष्ठ नेता चुनवी अभियान के तहत क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

जबकि चरण बी के तहत 30 अन्य क्षेत्रों पर फोकस किया जाएगा। इस चरण में शामिल किए जाने वो विधानसभा क्षेत्र होंगे जहा भाजपा को पिछले चुनावों में अधिक वोट शेयर मिला था। यहां बीजेपी के दिग्गज नेताओं के कई बड़े चुनावी कार्यक्रम होंगे।
वहीं तीसरे चरण यानी स्टेप 'सी' के तहत भाजपा अपने पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत करने के साथ कांग्रेस और बीआरएस के असंतुष्ट नेताओं का पार्टी में वेलकम करेगी। तीसरे चरण में बीजेपी तेलंगाना के उन विधानसभा क्षेत्रों पर फोकस करेगी जहां पार्टी को कोई मजबूत कैंडिडेट नहीं मिला है। ऐसे में वोट को बांटने की रणनीति पर काम किया जाएगा ताकि पार्टी को इन सीटों पर सफलता मिल सके।
भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के मुताबिक बीजेपी आगामी चुनावों के बाद त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में बड़ी भूमिका निभा सकती है। पार्टी ऐसी स्थिति में गेम चेंजर साबित होगी। पार्टी इस बार राज्य उन सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करेगी जहां 10 से 15 सीटें जीतने के लिए बेहतर प्लान पर काम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications