तेलंगाना चुनाव से पहले भाजपा ने केसीआर सरकार के खिलाफ जारी की 'चार्जशीट' लगाया ये आरोप

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सत्‍तारूढ़ बीआरएस और विपक्षी पार्टियां एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रही हैं। वहीं अब तेलंगाना में भाजपा ने विधान सभा चुनाव से पहले बीआरएस सरकार के खिलाफ एक 'चार्जशीट' जारी की है। इस चार्जशीट में भाजपा ने तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव सरकार पर अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।

{image-kcrbjptelangana-1699381790.jpg hindi.oneindia.com

पूर्व केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना में भाजपा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने दावा किया है कि लोगों में गुस्सा है कि बीआरएस सरकार ने उन्हें धोखा दिया है। मंत्री ने कहा आंध्र प्रदेश से अलग करके तेलंगाना राज्‍य का गठन भ्रष्टाचार, पारिवारिक राजनीति में शामिल होने और रोहिंग्या या आतंकवाद, शराब और नशीली दवाओं से संबंधित गतिविधियों में बढ़ोत्‍तरी देखने के लिए नहीं किया गया था।

जावेडकर ने तेलंगाना की केसीआर सरकार पर वादे पूरा ना करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही भाजपा की ओर से मंत्री ने तेलंगाना की वर्तमान सरकार से पूछा दलित बंधु और बीसी बंधु समेत अन्‍य राज्‍य सरकार की कल्‍याणकारी योजनाओं से अब तक कितने लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान कई गांवों में बीआरएस विधायकों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है, लोग विधायकों पर गुस्‍सा निकाल रहे हैं।

मंत्री ने कहा भाजपा उन राज्‍यों की चार्जशीट जारी करती है जहां पर वो सत्‍ता में नहीं है और वहां के लोगों का किस बात पर वर्तमान सरकार पर गुस्‍सा है, इसके बाद ही भाजपा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करती है।

भाजपा के तेलंगाना चुनाव प्रभारी जावेडकर ने बताया राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को आतंकवादी तत्वों को गिरफ्तार करने के लिए राज्य में आना पड़ा। कई तत्व हैं, पहले भी और अब भी, हमने कई लिंक देखे हैं। उन्‍होने कहा यहां तक ​​कि पीएफआई और कई अन्य चरमपंथी स्रोतों से भी युवाओं का कट्टरपंथीकरण तेलंगाना में हो रहा है। यह हमारा आरोप है।

मंत्री ने कहा राज्‍य सरकार का कर्तव्‍य कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखना और चरमपंथी गतिविधियों में शामिल लोगों को लोगों को गिरफ्तार करना है। दुर्भाग्य से राज्य सरकार द्वारा ऐसा नहीं किया गया है। उन्‍होने अफसोस जताते हुए कहा एनआईए को आना पड़ता है और दोषियों को गिरफ्तार करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+