तेलंगाना: वारांगल पूर्व के हालात बताएंगे हकीकत, स्मार्ट सिटी की बात तो भूल ही जाइए

तेलंगाना में बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों के नेता विकास का तमाम दावे कर रहे हैं। राज्य में कई स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की चर्चा हो गई है। इस बीच वारांगल पूर्व में बुनियादी सुविधाओं के बदतर हालात की चर्चा भी जरूरी है, क्योंकि ये राज्य में सत्तारूढ़ बीआरएस के लिए एक चुनौती की तरह है। पिछली बार विधानसभा चुनाव के दौरान यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। लेकिन जीत बीआरएस की ही हुई थी। वहीं हालात में अधिक सुधार ना होने के चलते एक बार फिर वारांगल पूर्व की सीट पर बीआरएस को कड़े मुकाबले का समना करने पड़ सकता है।

वहीं तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान बीआरएस सरकार ने वारंगल को स्मार्ट सिटी बनाने के बड़े-बड़े दावे किए हैं। लेकिन यहां की बुनियादी सुविधाओं की स्थिति कुछ अलग की स्थिति बयां करती है। भारी बारिश होने के पर वारांगल पूर्व के आवासीय क्षेत्रों में हालात खराब हो जाते हैं। यहां सीवेज का पानी आवासीय क्षेत्रों में खुली नालियों से होकर गुजरता है। बारिश तेज होने पर सीवेज का पानी कई कॉलोनियों में घुस जाता है।

Situation in Warangal East Telangana

बीआरएस सरकार ने वारंगल को स्मार्ट सिटी बनाने के किए हैं, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाएं तक ठीक नहीं हो पाई हैं। जब बारिश होती है, तो हालात खराब हो जाते हैं। वजह यहां की खराब जल निकासी की व्यवस्था है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने वारंगल के लिए एक नई भूमिगत जल निकासी प्रणाली का प्रस्ताव दिया है, लेकिन अब तक इसे मंजूरी नहीं मिल पाई है। ऐसे में बारिश होने पर वारांगल पूर्व में जलजमाव के कारण हालात खराब हो जाते हैं।

बीआरएस की कांग्रेस और बीजेपी की कड़ी टक्कर
वारंगल पूर्व में इस बार विधानसभा चुनाव में मुकाबला फिर से त्रिकोणीय होने की उम्मीद है। मौजूदा बीआरएस विधायक नन्नापुनेनी नरेंद्र को कांग्रेस के कोंडा सुरेखा और भाजपा के एर्राबेल्ली प्रदीप राव से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। यहां से एक ट्रांस कैंडिडेट्स चित्रपु पुष्पिता लाया भी हैं, जो पहली यहां से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

'केंद्रीय फंड से किया गया विकास'
वारांगल ईस्ट में कुछ विकास का दावा किया जा रहा है। हालांकि ये बात बीजेपी की ओर कही जा रही है। भाजपा उम्मीदवार एर्राबेली प्रदीप राव का कहना है कि निर्वाचन क्षेत्र में जो भी विकास हुआ है, उसमें केंद्र सरकार का रोल है। राव ने कहा कि वारांगल पूर्व में कई सडकें केंद्र की ओर उपलब्ध कराए गए बजट से बनी हैं।

पीएम मोदी ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, पीएम मोदी से पहले ये नेता भी उड़ा चुके हैं फाइटर प्लेनhttps://hindi.oneindia.com/photos/pm-modi-flew-in-tejas-fighter-plane-before-pm-modi-these-leaders-have-also-flown-fighter-plane-oi110906.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+