Telangana Elections 2023: कांग्रेस ने जारी की कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट, 16 नाम शामिल, जानिए किसे मिला मौका

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी की ओर से 16 नामों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने तेलंगाना की जिन सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं उनमें चेन्नूर, बांसवाड़ा, सिरसिला और कामारेड्डी सीटें शामिल हैं।

कांग्रेस ने चिन्नूर से डॉ जी विवेकांनद, बोथ से आदे गजेंद्र , जुक्कल से थोटा लक्ष्मीकांत राव को टिकट दिया है। जबकि राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ कामारेड्डी से मैदान में उतारा है। रेवंत रेड्डी कोडंगल से भी चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम केसीआर कामारेड्डी और गजवेल दो सीटों से चुनावी मैदान में हैं।

Telangana Elections Congress third list

इसके अलावा कांग्रेस ने निजामाबाद अर्बन से मोहम्मद शब्बीर अली को टिकट दिया है, जबकि करीमनगर से पुरुमल्ला श्रीनिवास और सिरिसिला करुणा महेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-


करीमनगर ने पुरुमल्ला श्रीनिवास को मिला टिकट
कांग्रेस ने मोहम्मद शब्बीर अली को निजामाबाद अर्बन से टिकट दिया है। वहीं, पुरुमल्ला श्रीनिवास को करीमनगर और महेंद्र रेड्डी को सिरिसिला करुणा से मैदान में उतारा है। जबकि सुरेश कुमार शेटकर को नारायण खेड़ से, नीलम मधु मुदिराज को पतंचेरु और मेघा रेड्डी को वानापर्थी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने का मौका मिला है।

3 दिसंबर 5 राज्यों को आएंगे नतीजे

दरअसल इस वर्ष पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। जिसके लिए राजनीति दलों का चुनावी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। तेलंगाना के साथ मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ चुनावी बिगुल भी फुंक गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों 7 णों नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे। सभी 5 राज्यों में नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+