Telangana: रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री, 7 को लेंगे शपथ

Telangana: कांग्रेस नेतृत्व ने तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री के रूप में फायरब्रांड नेता रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस ने मंगलवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। अब 7 दिसंबर को रेवंत रेड्डी सीएम पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस की झोली में तेलंगाना को डालने का पूरा श्रेय राज्य में कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी को जाता है।

मंगलवार शाम को प्रेस को जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि रेवंत रेड्डी तेलंगाना में कांग्रेस विधायक दल के नए प्रमुख होंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि वह अनुभवी हैं, सभी के साथ काम करते हैं और पहले ही तेलंगाना के लोगों को गारंटी के साथ वादा कर चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 7 दिसंबर को होगा।

Revanth Reddy

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तम कुमार रेड्डी और भट्टी विक्रमार्का को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है या उन्हें किसी अच्छे विभाग में जगह दी जा सकती है। सूत्रों ने कहा कि राज्य में कोई रोटेशनल मुख्यमंत्री फॉर्मूला नहीं होगा।

रेवंत रेड्डी तेलंगाना की पसंद
एक अनुभवी राजनेता रेवंत रेड्डी तेलंगाना की राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति रहे हैं । 2017 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से कांग्रेस में उनके परिवर्तन ने राज्य की राजनीतिक गतिशीलता में एक महत्वपूर्ण बदलाव को चिह्नित किया। दो बार के विधायक और अब तेलंगाना में कांग्रेस के चेहरे के रूप में, रेड्डी की आक्रामक अभियान रणनीतियों और मुख्यमंत्री केसीआर के साथ सीधे टकराव ने उन्हें सबका पसंदीदा बना दिया है।

रेवंत रेड्डी ने व्यक्त किया आभार
तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) में कहा कि मैं एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और प्रभारी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणाम
119 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस ने 60 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर सत्तारूढ़ के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति सरकार को बाहर कर दिया। केसीआर ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्य के राज्यपाल को सौंप दिया। कांग्रेस ने 64 सीटें जीतीं, जबकि बीआरएस ने 39 सीटें जीतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+