Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Telangana Election: कौन गटक रहा है इतनी बीयर या चुनाव में हो रहा है कोई बड़ा खेल?

तेलंगाना देश के उन राज्यों में है, जहां पहले भी चुनावों के समय वोटरों को मुर्गे और बीयर की बोतलें बांटने के वीडियो वायरल हो चुके हैं। लेकिन, लगता है कि इस बार तेलंगाना में चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी बीयर और शराब की खपत का सारा रिकॉर्ड टूट सकता है।

तेलंगाना में ट्रेंड यह रहा है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही बीयर की बिक्री भी आसमान छूने लगती है। लेकिन, इस बार लगता है कि 30 नवंबर को होने वाली वोटिंग से पहले 'बीयर फेस्टिवल' मनाया जा रहा है।

telangana election beer liquor sales increase

तेलंगाना में करीब दोगुनी हुई बीयर की बिक्री
टीओआई ने आबकारी विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया है कि 1 से 20 नवंबर के बीच पूरे तेलंगाना में बीयर के 22 लाख के करीब डिब्बे बिक चुके हैं। इसी अवधि में पिछले साल राज्य में सिर्फ 12 लाख बीयर के डिब्बों की बिक्री हुई थी।

तेलंगाना में शराब की भी बढ़ गई बिक्री
दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान शराब की बिक्री भी बढ़ी है, लेकिन बीयर के मुकाबले फिर भी थोड़ी कम नजर आ रही है। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि कहानी के पीछे एक बड़ा राज छिपा है।

नेताओं ने पहले ही वोटरों के स्वाद का कर लिया इंतजाम!
यह राज ये है कि सूत्रों के मुताबिक कई नेताओं और उम्मीदवारों ने आचार संहिता लागू होने से पहले ही वोटरों के टेस्ट का ख्याल रखते हुए अपने पास स्टॉक फुल कर रखे हैं। जैसे-जैसा मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वह चुनाव आयोग की नजरों में आए बिना स्टॉक निकालना शुरू कर चुके हैं।

वैसे अगर पिछले साल से तुलना करें तो इस साल एक से 20 नंवबर के बीच 1,470 करोड़ रुपए की शराब बिकी है। जबकि, पिछले साल इस अवधि में 1,260 करोड़ रुपए की शराब बेची गई थी। लेकिन, जानकारों का कहना है कि असल में यह आंकड़ा 210 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी से भी कहीं ज्यादा हो सकता है।

एक सरकार अधिकारी ने कहा है, 'बीयर की तरह ही उम्मीदवारों ने काफी मात्रा में माल पहले ही जमा कर लिया है। पिछले महीने प्रशासन ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब जब्त की थी, जो कि सिर्फ एक नमूना हो सकता है। '

चुनाव से पहले ही हो गया बड़ा खेल!
चुनाव आयोग ने तेलंगाना में 28 नवंबर से लेकर 30 नवंबर को मतदान खत्म होने तक के लिए शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दे रखा है। लेकिन, सूत्रों की मानें तो खेल पहले ही हो चुका है और कुछ दुकानों से पहले ही बड़ी मात्रा में इसके स्टॉक की व्यवस्था कर ली गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाना है।

2018 से शराब की बिक्री में 35% बढ़ोतरी का मतलब?
अगर 2018 के विधानसभा चुनावों से तुलना की जाए तो राज्य में परिस्थितियां बदली नजर आ रही हैं। क्योंकि, तब मतदान के दिन से ठीक पहले शराब की बिक्री में कमी आई थी। उस चुनाव में एक साल पहले (2017) के मुकाबले शराब की बिक्री में 35% की कमी दर्ज की गई थी। तब चुनाव आयोग के अधिकारियों की ओर से दावा किया गया था कि उसकी सख्ती की वजह से शराब की बिक्री घट गई थी।

इस बीच तेलंगाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सार्वजनिक तौर पर कुछ महिलाएं शराब/बीयर का सेवन करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो बीजेपी की वुमन पॉलिसीज एंड रिसर्च की नेशनल इंचार्ज करुणा गोपाल वार्ताकवि ने अपने एक्स हैंडल @KarunaGopal1 पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने तेलंगाना सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने सबको शराबी बना दिया है, जो कि 'घिनौना' है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+