Telangana Election Results 2018: कांग्रेस ने EVM पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली। तेलंगाना में जिस तरह से टीआरएस जिस तरह से प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है उसके बाद कांग्रेस ने यहां के चुनाव नतीजों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम पर सवाल खड़ा किया है और इस बाबत चुनाव आयोग से शिकायत की है। हैदराबाद में कांग्रेस नेताओं ने तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी रजत कुमार से शिकायत की है। कांग्रेस नेताओं के एक गुट ने चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलकर ईवीएम की शिकातय करते हुए इसपर शक जाहिर रकिया है। कांग्रेस का आरोप है कि ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

गलत आंकड़े दिखा रही ईवीएम
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस बाबत चुनाव आयोग से शिकायत की है। पार्टी के मुख्य चुनाव संयोजक जी निरंजन की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने इसकी शिकायत की है। कांग्रेस नेताओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि प्रदेश में मतों की गणना चल रही है, लेकिन रुझानों में जिस तरह से उठापटक देखने को मिल रही है ,उससे साफ शक उठता है कि मशीनों के साथ छेड़छाड़ की गई है। ईवीएम मशीनें जो नतीजें दिखा रही हैं वह जमीनी हकीकत से बिल्कुल जुदा हैं।

100 फीसदी वीवीपैट की हो गणना
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से अपील की है कि 100 फीसदी वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की फिर से गणना की जाए। इन पर्चियों की गणना के बाद ही चुनाव के अंतिम नतीजों को घोषित किया जाए। कांग्रेस ने अपील की है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए कदम उठाए जाएं जिससे कि लोकतंत्र को बचाया जा सके। गौरतलब है कि रुझानों के अनुसार तेलंगाना की 119 सीटों में से टीआरएस के खाते में 85 सीटें जाती दिख रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 23 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

उत्तम कुमार ने खड़ा किया सवाल
तेलंगाना प्रदेश कांग्रे्स कमेटी की नेता उत्तम कुमार रेड्डी ने चुनाव परिणाम पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुझे चुनाव परिणाम पर शक है। उत्तम कुमार ने ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि वीवीपैट की पर्चियों की गणना होनी चाहिए। उत्तम कुमार ने कहा कि सभी कांग्रेस नेता चुनाव आयोग से इस बाबत शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि हमे ईवीएम पर शक है। चुनावों में धांधली की गई है।
इसे भी पढ़ें- Madhya Pradesh Election results 2018: कैलाश विजयवर्गीय ने बताया आखिर क्यों जूझ रही है भाजपा












Click it and Unblock the Notifications